Anant Singh की बेटी Shivangi की शादी में 'सांप' की एंट्री! जान हथेली पर रख युवक ने ऐसे दी मात-VIDEO
Anant Singh Daughter Shivangi Wedding Snake Video: शादी का पंडाल, मेहमानों की भीड़ और अचानक सामने आ गया सांप! बिहार में मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि समारोह में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया।
कालीन पर रेंगते सांप को देखकर कोई पीछे हटने लगा, तो कोई मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। तभी एक युवक जान हथेली पर लेकर आगे आया। अनंत सिंह के समर्थक ने सांप को पूंछ से पकड़कर घुमा दिया और पंडाल के बाहर फेंक दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कालीन पर रेंगता दिखा सांप, मेहमानों में मची हलचल
घटना 25 नवंबर को बिहार के पटना जिले के नदवां गांव में हुई। यह मोकामा विधायक अनंत सिंह का पैतृक गांव है, जहां उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी का समारोह आयोजित किया गया है।
शादी के पंडाल में मेहमानों के बीच अचानक एक सांप दिखाई दिया। वीडियो में सांप को कालीन पर रेंगते देखा जा सकता है। उस पर लोगों की नजर पड़ते ही वहां हलचल मच गई। कुछ लोग सांप से दूरी बनाने लगे, जबकि कई लोग अपने मोबाइल फोन से घटना रिकॉर्ड करने लगे।
युवक ने पूंछ से पकड़ा और पंडाल के बाहर फेंका
वीडियो में एक युवक सांप के पास जाता दिखाई देता है। वह सांप को पूंछ से पकड़ता है और उसे घुमाकर पंडाल के बाहर फेंक देता है। आसपास मौजूद लोग युवक की इस हरकत को देखते रह जाते हैं।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। हालांकि, युवक की पहचान और सांप को पंडाल से बाहर निकालने के बाद उसे कहां छोड़ा गया, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
भव्य शादी समारोह के बीच हुई अप्रत्याशित घटना
अनंत सिंह की बेटी की शादी अपने भव्य इंतजामों और मेहमानों की भीड़ को लेकर पहले से चर्चा में है। समारोह से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। इसी बीच पंडाल में सांप के पहुंचने की घटना ने लोगों का ध्यान खींचा।
सांप दिखे तो क्या करना चाहिए?
सांप को देखकर उसे खुद पकड़ने या भगाने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है। केवल देखकर यह पहचानना मुश्किल है कि सांप जहरीला है या नहीं। उसे पूंछ से पकड़ना भी जोखिम भरा है, क्योंकि सांप तेजी से पलटकर काट सकता है।
ऐसी स्थिति में सुरक्षित दूरी बनाए रखना, लोगों को उस जगह से दूर करना और प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर या संबंधित वन्यजीव बचाव दल की मदद लेना बेहतर है।



Click it and Unblock the Notifications
