Who is Mool Chand Sharma: हरियाणा चुनाव में BJP व बल्लभगढ़ में मूलचंद ने बनाई जीत की हैट्रिक
Mool Chand Sharma Haryana Minister: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट से भाजपा विधायक नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने 17 अक्टूबर 2024 को हरियाणा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 15वीं हरियाणा विधानसभा के चुनाव में 48 सीटें जीतने के बाद भाजपा ने नायब सिंह सैनी को ही दुबारा सीएम बनने का मौका दिया है।
हरियाणा भाजपा सरकार 2024 का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1 बजे चंडीगढ़ से सटे पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड में हो रहा है, जिसमें नायब सैनी सरकार-2 में हरियाणा के नए मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी।

मूलचंद शर्मा का जीवन परिचय
हरियाणा सरकार 2024 में मंत्री बन सकने वाले भाजपा नेता मूलचंद शर्मा की उम्र 60 साल है। एमए इतिहास की डिग्री रखने वाले मूलचंद शर्मा ने साल 2014 में राजनीति में आए। चुनाव जीता और तत्कालीन मनोहर लाल खट्टर की सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। परिवहन मंत्रालय संभाला।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में फरीदाबाद जिले की बल्लभगढ़ सीट तीसरी बार जीतकर 15वीं विधानसभा में पहुंचे मूलचंद शर्मा खाली समय में बैडमिंटन और टेनिस खेलने में गहरी रुचि रखते हैं। जिला ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष और शक्ति मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करीबी नेताओं में से एक मूलचंद शर्मा ब्राह्मण समाज के बड़े चेहरा हैं। ब्राह्मण समाज के दिग्गज पंडित राम बिलास शर्मा इनके रिश्तेदार हैं। रामबिलास साल 2019 में बल्लभगढ़ से चुनाव हार गए थे।
हरियाणा की भाजपा सरकार 2014 में 5 साल मंत्री रहने के दौरान उनकी परफॉर्मेंस ठीक रही, जिसकी वजह से वह इस बार भी कैबिनेट मंत्री पद के दावेदार हैं। मूलचंद शर्मा की दावेदारी की दूसरी बड़ी वजह इस बार के चुनाव में ब्राह्मण वोटर्स का एकतरफा झुकाव भाजपा की तरफ रहना भी है।












Click it and Unblock the Notifications