क्या रुपाली गांगुली की वजह से स्टार्स ने छोड़ा अनुपमा? रुशद राणा ने कहा- 'वो इतनी नीचे गिरेंगी नहीं'

Rushad Rana On Rupali Ganguly: टीवी सीरियल अनुपमा में 15 साल का लीप आ गया है। शो की कहानी में हुए बदलाव की वजह से धीरे-धीरे लोग शो छोड़ रहे हैं। कुछ एक्टर्स ने हिंट दिया कि रुपाली गांगुली की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया। अब इस पर रुशद राणा ने चुप्पी तोड़ी है।

रुशद राणा जिन्होंने टीवी सीरियल अनुपमा में अनिरुद्ध का रोल निभाया है। हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने रुपाली गांगुली की वजह से स्टार्स के शो छोड़ने पर बात की। रुषद राणा से पूछा गया था कि 'अनुपमा' से लगातार सितारों के जाने का कारण रुपाली गांगुली हैं या नहीं?

Rushad Rana

रुशद राणा ने इस पर जवाब दिया कि, "मैं निजी तौर पर बताऊं तो मेरा रुपाली और राजन शाही के साथ काफी अच्छा बॉन्ड है। हर किसी का अपना-अपना अनुभव होता है। मेरे नजरिए से रुपाली गांगुली बहुत ही बेहतरीन कलाकार हैं, जो अपने काम के प्रति काफी सतर्क हैं। मुझे नहीं लगता कि रुपाली इस हद तक गिरेंगी कि किसी के साथ ऐसा बर्ताव करेंगी।"

रुशद ने मदालसा शर्मा के शो छोड़ने पर बात की। एक्टर ने कहा, 'मदालसा के साथ क्या हुआ है या किसी और के साथ क्या हुआ है, मुझे नहीं पता होगा।' जब एक्टर से पूछा गया कि आखिर उन्होंने क्यों अनुपमा शो छोड़ा था? उन्होंने कहा कि, शो छोड़ा नहीं था बल्कि उनका किरदार ही खत्म हो गया था।

बता दें कि, टीवी सीरियल अनुपमा सबसे वरनाज शाह सुधांशु पांडे ने छोड़ा था। इसके बाद मदालसा शर्मा समेत कई अन्य सितारों ने शो छोड़ने का फैसला किया। वहीं अब शो में 15 साल का लीप आ गया है जिसकी वजह से शो की कहानी में बदलाव आया है। इसकी वजह से कई अन्य सितारों ने भी शो छोड़ दिया वहीं कुछ नए स्टार्स की एंट्री हुई और अब शो की टीआरपी भी काफी नीचे गिर गई है।

ये भी पढ़ें: Rupali Ganguly: भाजपा में शामिल हुईं अनुपमा, क्या लोकसभा चुनाव लड़ेंगी रुपाली गांगुली?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+