सीईसी राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, न बिजली न कोई सुविधा, आग जलाकर ऐसे काटी पूरी रात
Chief Election Commissioner Rajeev Kumar: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार आज हेलीकॉप्टर से मुनस्यारी वापस पहुंच गए हैं। बुधवार को इमरजेंसी लैंडिंग के बाद पिथौरागढ़ जिले के रालम गांव में राजीव कुमार ने रात बिताई। जिस गांव में मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य लोगों ने रात काटी वह चीन के कब्जे वाले तिब्बत सीमा पर है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के गांव में फंसे रहने की सूचना के बाद प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बनी रही। सीईसी राजीव कुमार समेत कुल पांच लोग करीब 16 घंटे बाद आज हेलीकॉप्टर से सुरक्षित मुनस्यारी पहुंचे।

बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार उच्च हिमालई क्षेत्र पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के मिलम जा रहे थे, मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ उत्तराखंड के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदड़े समेत तीन लोग सवार थे।सीईसी और अन्य लोग हाईएल्टीट्यूड स्थल का दौरा करने के लिए मिलम जा रहे थे, वहां लोगों से बातचीत और जरुरी जानकारी लेने का कार्यक्रम था।
कहां है गांव
इस बीच पूरी वैली पैक हो गई और हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करा ली गई है। जिसके बाद रालम गांव में ही मुख्य चुनाव आयुक्त को रात बितानी पड़ी। मुनस्यारी से रालम की दूरी 30 किलोमीटर है।
बिजली और फोन नहीं
बताया गया कि शाम को बारिश भी हुई, जिस वजह से वहां ठंड बढ़ गई और तापमान काफी कम हो गया। जानकारों का कहना है कि बारिश होते ही रालम में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक पहुंच जाता है। वहां पर बिजली और फोन की कोई व्यवस्था नहीं थी।
आग ताप कर रात काटी
बताया गया है कि उन्होंने रालम गांव में आग ताप कर रात काटी। आधी रात बाद रेस्क्यू टीम उनके पास पहुंच सकी। जिला प्रशासन अब उन्हें हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजने की व्यवस्था कर रहा है।
मुनस्यारी लौटे, राहत की सांस ली
गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे सीईसी का हेलीकॉप्टर मुनस्यारी हेलीपैड पर लैंड हुआ। हेलीपैड पर पिथौरागढ़ के प्रशानिक अधिकारियों समेत आईटीबीपी और बीआरओ के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। मुनस्यारी हेलीपैड से मुख्य निर्वाचन आयुक्त आईटीबीपी कैंप चले गए। जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।












Click it and Unblock the Notifications