महाराष्ट्र चुनाव: MVA की सीट शेयरिंग में अब कूदी सपा, सीटों की मांग करते हुए दे दी चेतावनी
Maharashtra MVA Seat Sharing: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी में शामिल तीनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर अभी बात बनी नहीं थी अब अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी सपा ने एमवीए से सीटों को डिमांड करते हुए चेतावनी तक दे डाली है।
वहीं महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आजमी की महाअघाड़ी से नाराज होकर दी गई चुनौती के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सीट शेयरिंग को लेकर बयान दे डाला है।

पहले बता दें महाराष्ट्र सपा के अध्यक्ष अबू आजमी ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि महाराष्ट्र के आगामी चुनाव में 12 सीटें चाहिए, अगर हमें सीटें नहीं देंगे तो ऐसा नहीं है कि हमारी पार्टी चुनाव ही नहीं लड़ेगी। हम इतनी बड़ी पार्टी चला रहे हैं, हमा 288 सीटों पर लड़ने की ताकत तो नहीं रखते लेकिन हमारी राज्य में जितनी ताकत हैं हम उन सीटों पर लड़ेगे।
सपा के अध्यक्ष अबू आजमी ने एक्स पर एक पोस्ट भी लिखी जिसमें उन्होंने लिखा महाविकास अघाड़ी को मेरी ये पोस्ट एक चेतावनी है। हमें छोटी पार्टी समझते हैं, हमारी पार्टी को किसी बैठक में बुलाते नहीं है। अभी तक केवल एक ही बैठक की है। वो कहते हैं पहले जो एमवीए में पार्टियां हैं उन्हें बैठक कर लेने दो। वो अपने को बड़ी पार्टी कहते हैं और हमें सिर्फ उत्तर प्रदेश में बड़ी पार्टी मानते हैं।
उन्होंने कहा महायुति तो कुछ उम्मीदवारों का नाम तक ऐलान करने वाली है इसलिए हमने 12 सीट मांग है और ये जांच कर चुका हूं, जिन सीटों की डिमांड हम कर रहे हैं वहां सपा मजबूत स्थिति में है।
सपा मुखिया ने क्या कहा?
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कह मैं कल महाराष्ट्र जा रहा हूं। मेरी कोशिश होगी कि इंडिया गठबंन के साथ हम चुनाव लड़े। हमने सीटें मांगी हैं हमें उम्मीद है कि हमारे 2 विधायक थे इस बार ज्यादा सीटें मिलेंगी और पूरी मजबूती के साथ INDIA गठबंधन के साथ खड़े होंगे।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मैं कल महाराष्ट्र जा रहा हूं ... हमारी कोशिश होगी कि INDIA गठबंधन के साथ लड़े। हमने सीटें मांगी हैं हमें उम्मीद है कि हमारे 2 विधायक थे इस बार ज्यादा सीटें… pic.twitter.com/m6AdxpYL7m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2024












Click it and Unblock the Notifications