MP News: कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट का तीसरा संस्करण शुरू, जंगल सफारी से लेकर एडवेंचर स्पोर्ट्स तक मिलेगा रोमांच

मध्य प्रदेश के शेओपुर में कूनो फ़ॉरेस्ट रिट्रीट अपने तीसरे संस्करण में प्रवेश कर रहा है, जो जंगल सफारी, रोमांचक गतिविधियाँ, स्थानीय कला, संगीत और लक्जरी ग्लैंपिंग की पेशकश करता है। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय आजीविका का समर्थन करता है, साथ ही आगंतुकों को क्षेत्र की जैव विविधता और संस्कृति का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करता है।

श्योपुर। मध्य प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का शुभारंभ हो गया है। श्योपुर के ग्राम रानीपुरा में कूनो राष्ट्रीय उद्यान के समीप शुरू हुए इस रिट्रीट में पर्यटकों को जंगल सफारी, साहसिक खेल, स्थानीय कला-शिल्प, लोक संगीत और पारंपरिक व्यंजनों का अनूठा अनुभव मिलेगा।

Kuno Forest Retreat eco tourism launch

प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आधुनिक सुविधाओं से युक्त टेंट सिटी विकसित की गई है। यहां पर्यटक सर्वसुविधायुक्त ऑल-सीजन स्विस टेंट में लग्जरी ग्लेम्पिंग का आनंद ले सकेंगे। वर्ष 2023 में शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य कूनो को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण अनुकूल पर्यटन के प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।

सचिव पर्यटन एवं मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. ने कहा कि मध्य प्रदेश अपनी समृद्ध वन्यजीव संपदा और प्राकृतिक विविधता के कारण दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। पर्यटन विभाग राष्ट्रीय उद्यानों के आसपास अनुभव आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

हाई-रोप कोर्स से लेकर एटीवी राइडिंग तक का रोमांच

कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट में पर्यटकों के लिए कई तरह की साहसिक गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। इनमें हाई-रोप कोर्स, तीरंदाजी, एयरगन शूटिंग, साइकिलिंग, बैटरी कार और एटीवी राइडिंग शामिल हैं। इसके अलावा पर्यटक ग्राम भ्रमण कर स्थानीय जीवनशैली को करीब से जान सकेंगे। स्थानीय कला एवं शिल्प कार्यशालाओं, लोक संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक व्यंजनों के जरिए उन्हें क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

तीन दिन और दो रातों का विशेष पर्यटन पैकेज

कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट में पर्यटकों के लिए तीन दिन और दो रातों का विशेष अनुभव आधारित पर्यटन कार्यक्रम तैयार किया गया है। इसमें जंगल सफारी, नदी किनारे प्रकृति भ्रमण, पक्षी अवलोकन, स्टारगेजिंग, देव खो इको-टूरिज्म स्थल का भ्रमण और योग एवं ध्यान सत्र शामिल हैं। हालांकि, जंगल सफारी वन विभाग की अनुमति, उपलब्धता और मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगी।

स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर

कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट से क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय युवाओं, कलाकारों, शिल्पकारों और छोटे व्यवसायियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है। इस पहल के जरिए पर्यटकों को प्राकृतिक वातावरण में खास अनुभव देने के साथ स्थानीय समुदाय की आर्थिक भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

ऐसे करें बुकिंग

कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट में बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए पर्यटक आधिकारिक वेबसाइट www.kunoforestretreat.com पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर +91 96247 99166 और ई-मेल [email protected] के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+