नायब सिंह सैनी आज लेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानिए किन्हें मिल सकता है मंत्री पद
हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। नायब सिंह सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। आज चंडीगढ़ से सटे पंचकूला के सेक्टर-5 में स्थित दशहरा ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नायब सिंह सैनी हरियाणा के 20वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेंगे।
आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और एनडीए द्वारा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रमुख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Recommended Video
बता दें कि हरियाणा चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसका असर स्पष्ट तौर पर चुनाव के नतीजों में देखने को मिला। भाजपा लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
12 मंत्री हो सकते हैं शामिल
नए मंत्रिमंडल के गठन पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं, भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मंत्री पद के लिए उम्मीदवारों के चयन में सक्रिय रूप से शामिल है। संभावित मंत्रियों पर चर्चाएं जातिगत समीकरणों सहित विभिन्न कारकों पर विचार किया जा रहा है। दस विधायकों को मंत्री पद मिलना लगभग तय है,साथ ही कुल बारह मंत्रियों के शपथ लेने की उम्मीद है। मंत्रियों के चयन में क्षेत्रीय संतुलन बनाने की कोशिश होगी।
इन चेहरों को मिल सकती है जगह
मंत्री पद की दौड़ में फरीदाबाद के विधायक और पूर्व मंत्री विपुल गोयल, बल्लभगढ़ के विधायक और पूर्व मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा, बादशाहपुर के विधायक और पूर्व मंत्री राव नरबीर और अंबाला छावनी के विधायक और पूर्व मंत्री अनिल विज शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications