Who is Arti Singh Rao: शूटिंग छोड़ सियासी दंगल में आईं आरती सिंह राव, अंग्रेजी में शपथ लेने वालीं दूसरी मंत्री
Arti Singh Rao Haryana Minister: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट से भाजपा विधायक नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) आज 17 अक्टूबर 2024 को हरियाणा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। 15वीं हरियाणा विधानसभा के चुनाव में 48 सीटें जीतने के बाद भाजपा ने नायब सिंह सैनी को ही दुबारा सीएम बनने का मौका दिया है।
हरियाणा भाजपा सरकार 2024 का शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ से सटे पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड में हो रहा है, जिसमें नायब सैनी सरकार-2 में हरियाणा के नए मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई है। अटेली विधायक आरती सिंह राव ने अंग्रेजी शपथ ली। श्रुति चौधरी के बाद ये हरियाणा की दूसरी महिला मंत्री हैं।
यह भी पढ़ें- Who is Shruti Choudhry: दादा CM, मां-पिता हरियाणा में मंत्री रहे, चचेरे भाई को हराकर अब श्रुति चौधरी दौड़ में

यह भी पढ़ें- Who is Anil Vij: 1974 में बैंक नौकरी, अंबाला कैंट से 7वीं बार MLA, हरियाणा में फिर बन सकते मंत्री
आरती सिंह राव का जीवन परिचय
हरियाणा की भाजपा के नायब सिंह सैनी सरकार 2024 में मंत्री बनने वालों में आरती सिंह राव की उम्र 45 साल है। बीए की डिग्री रखने वाली आरती सिंह राव ने अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह राव ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में महेंद्रगढ़ जिले की अटेली सीट से भाजपा विधायक चुनी गई हैं।

हरियाणा की सबसे खूबसूरत महिला विधायकों में से एक आरती सिंह राव शूटिंग की खिलाड़ी भी रही हैं। शूटिंग में निशाने साधने के बाद अब राजनीति के दंगल में है। आरती सिंह राव ने साल 2001 और 2012 में शूटिंग विश्व कप फाइनल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। चार बार एशिन चैंपियनशिप मेडल भी जीते।
आरती सिंह राव ने साल 2017 में शूटिंग छोड़ दी और तब राजनीति में कदम रखा। फिर कभी पीछे मुंड़कर नहीं देखा। अटेली क्षेत्र में आरती सिंह राव की अच्छी पकड़ है। अटेली विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की आरती सिंह राव ने कुल 57737 वोट हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के अतर लाल को कुल 54652 मत मिले हैं। आरत सिंह राव की जीत का अंतर 3085 वोट रहा।
अटेली विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की अनिता यादव को 30037, जननायक जनता पार्टी की आयुषि अभिमन्यु राव को 1748, आम आदमी पार्टी के सुनील राव को 220 और सीपीआईएम के कामरेड ओमप्रकाश को 185 वोट मिले हैं।
हरियाणा सरकार 2024 के मंत्रियों के नाम
1. नायब सिंह सैनी, लाडवा
मुख्यमंत्री
2. अनिल विज, अंबाला कैंट
कैबिनेट मंत्री
3. कृष्ण लाल पंवार, इसराना
कैबिनेट मंत्री
4. राव नरबीर सिंह, बादशाहपुर
कैबिनेट मंत्री
5. महिपाल ढांडा, पानीपत ग्रामीण
कैबिनेट मंत्री
6. विपुल गोयल, फरीदाबाद
कैबिनेट मंत्री
7. अरविंद शर्मा, गोहाना
कैबिनेट मंत्री
8. श्याम सिंह राणा, रादौर
कैबिनेट मंत्री
9. रणबीर सिंह गंगवा, बरवाला
कैबिनेट मंत्री
10. कृष्ण बेदी, शाहाबाद
कैबिनेट मंत्री
11. श्रुति चौधरी, तोशाम
कैबिनेट मंत्री
12. आरती सिंह राव, अटेली
कैबिनेट मंत्री
13. राजेश नागर, तिगांव
राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार)
14. गौरव गौतम, पलवल
राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार)












Click it and Unblock the Notifications