Who is Mahipal Dhanda: मैं महिपाल ढांडा शपथ लेता हूं..., हरियाणा भाजपा सरकार 2024 में बने मंत्री
Mahipal Dhanda Haryana Minister: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट से भाजपा विधायक नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने 17 अक्टूबर 2024 को हरियाणा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। 15वीं हरियाणा विधानसभा के चुनाव में 48 सीटें जीतने के बाद भाजपा ने नायब सिंह सैनी को ही दुबारा सीएम बनने का मौका दिया है।
हरियाणा भाजपा सरकार 2024 का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर सवा एक बजे से चंडीगढ़ से सटे पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड में हो रहा है, जिसमें नायब सैनी सरकार-2 में हरियाणा के नए मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई है।

महिपाल ढांडा का जीवन परिचय
हरियाणा की भाजपा के नायब सिंह सैनी सरकार 2024 में मंत्री बने वाले महिपाल ढांडा की उम्र 49 साल है। स्नातक डिग्री रखने वाले महिपाल ढांडा ने छात्र राजनीति से सियासी सफर शुरू किया। 80 के दश में आरएसएस की युवा शाखा से जुड़े महिपाल ढांडा अपने क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं। दिग्गज जाट चेहरा हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में पानीपत ग्रामीण सीट से जीतकर 15वीं विधानसभा में पहुंचे महिपाल ढांडा नायब सैनी के सीएम बनाए जाने के बाद ढांडा को राज्यमंत्री बनाया गया था। हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार-1 में मंत्री के रूप में महिपाल ढांडा को काफी छोटा कार्यकाल मिला, मगर ये काफी एक्टिव दिखाई दिए।
पानीपत ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी पकड़ की वजह से ही भाजपा ने महिपाल ढांडा को तीसरी बार टिकट दिया था। साफ छवि वाले ढांडा पर कभी कोई भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे।
हरियाणा सरकार 2024 के मंत्रियों के नाम
1. नायब सिंह सैनी, विधायक लाडवा
मुख्यमंत्री
2. अनिल विज, विधायक अंबाला कैंट
कैबिनेट मंत्री
3. कृष्ण लाल पंवार, विधायक इसराना
कैबिनेट मंत्री
4. राव नरबीर सिंह, विधायक बादशाहपुर
कैबिनेट मंत्री
5. महिपाल ढांडा, विधायक पानीपत ग्रामीण
कैबिनेट मंत्री
6. विपुल गोयल, विधायक फरीदाबाद
कैबिनेट मंत्री
7. अरविंद शर्मा, विधायक गोहाना
कैबिनेट मंत्री
8. श्याम सिंह राणा, विधायक रादौर
कैबिनेट मंत्री
9. रणबीर सिंह गंगवा, विधायक बरवाला
कैबिनेट मंत्री
10. कृष्ण बेदी, विधायक शाहाबाद
कैबिनेट मंत्री
11. श्रुति चौधरी, विधायक तोशाम
कैबिनेट मंत्री
12. आरती सिंह राव, विधायक अटेली
कैबिनेट मंत्री
13. राजेश नागर, विधायक तिगांव
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
14. गौरव गौतम, विधायक पलवल
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)












Click it and Unblock the Notifications