Who is Rao Narbir Singh: मैं नरबीर सिंह शपथ लेता हूं.... सबसे ज्यादा वोटरों वाली सीट के MLA बने मंत्री
Rao Narbir Singh Haryana Minister: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट से भाजपा विधायक नायब सिंह सैनी ने 17 अक्टूबर 2024 को हरियाणा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। 15वीं हरियाणा विधानसभा के चुनाव में 48 सीटें जीतने के बाद भाजपा ने नायब सिंह सैनी को ही दुबारा सीएम बनने का मौका दिया है।
हरियाणा भाजपा सरकार 2024 का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार दोपहर एक बजे से चंडीगढ़ से सटे पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड में हुआ, जिसमें नायब सैनी सरकार-2 में हरियाणा के नए मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।

राव नरबीर सिंह का जीवन परिचय
हरियाणा सरकार 2024 में मंत्री बने राव नरबीर सिंह की 55 साल है। स्नातक की डिग्री रखने वाले सिंह ने साल 2014 में भी चुनाव लड़ा था। विधायक बने और तत्कालीन मनोहर लाल खट्टर की सरकार में लोक निर्माण मंत्री बने। काफी पावरफुल मंत्री माने जाते थे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में गुरुग्राम की बादशाहपुर सीट से विधायक चुनकर आए राव नरबीर सिंह का साल 2019 में तो टिकट कट गया था। हरियााणा में राव नरबीर सिंह अहीरवाल बेल्ट के बड़े नेताओं में से एक हैं। सबसे ज्यादा वोटरों वाले बादशाहपुर इलाके में इनकी अच्छी पकड़ बताई जाती है। हाईकमान से भी इनके सीधे संबंध हैं। इलाके में सबसे बड़ी जीत भी इन्हीं के नाम दर्ज है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में राव नरबीर सिंह ऐसे अकेले नेता रहे, जो सीधे भाजपा आलाकमान से टिकट लेकर आए। जिसकी पूरी हरियाणा चुनाव में खूब चर्चा भी हुई थी।
हरियाणा में अहीरवाल बेल्ट के बड़े नेता माने जाने वाले राव इंद्रजीत सिंह ने राव नरबीर सिंह का 36 का आंकड़ा है। 10 विधायकों में से ये इनके इकलौते विरोधी हैं।
हरियाणा भाजपा सरकार-3 में राव नरबीर सिंह को मंत्री बनाए जा सकने की एक वजह यह भी मानी जा रही है कि भाजपा यादव बेल्ट में राव इंद्रजीत सिंह के बराबर नेता खड़ा करना चाहती है।
हरियाणा सरकार 2024 के मंत्रियों के नाम
1. नायब सिंह सैनी, विधायक लाडवा
मुख्यमंत्री
2. अनिल विज, विधायक अंबाला कैंट
कैबिनेट मंत्री
3. कृष्ण लाल पंवार, विधायक इसराना
कैबिनेट मंत्री
4. राव नरबीर सिंह, विधायक बादशाहपुर
कैबिनेट मंत्री
5. महिपाल ढांडा, विधायक पानीपत ग्रामीण
कैबिनेट मंत्री
6. विपुल गोयल, विधायक फरीदाबाद
कैबिनेट मंत्री
7. अरविंद शर्मा, विधायक गोहाना
कैबिनेट मंत्री
8. श्याम सिंह राणा, विधायक रादौर
कैबिनेट मंत्री
9. रणबीर सिंह गंगवा, विधायक बरवाला
कैबिनेट मंत्री
10. कृष्ण बेदी, विधायक शाहाबाद
कैबिनेट मंत्री
11. श्रुति चौधरी, विधायक तोशाम
कैबिनेट मंत्री
12. आरती सिंह राव, विधायक अटेली
कैबिनेट मंत्री
13. राजेश नागर, विधायक तिगांव
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
14. गौरव गौतम, विधायक पलवल
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)












Click it and Unblock the Notifications