Justice Sanjiv Khanna Profile: बिना चीफ जस्टिस बने ही CJI बनेंगे जस्टिस खन्ना, जानिए अब तक का सफर

Justice Sanjiv Khanna Profile: न्यायमूर्ति यूयू ललित के बाद न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ भारत के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभाला था। आज जस्टिस चंद्रचूड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया है, उनकी नियुक्ति न्यायपालिका में उनके कई दशकों के शानदार करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

अपने पूरे करियर के दौरान, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर कार्य किया है। जस्टिस चंद्रचूड़ के बाद अब जस्टिस संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहे हैं।

justice sanjiv khanna

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में अपना उत्तराधिकारी बनाने की सिफारिश की थी। यह सिफारिश केंद्र सरकार के अनुरोध के बाद की गई है, जिसमे कानून मंत्रालय ने सीजेआई से अपने उत्तराधिकारी के नाम का प्रस्ताव देने का आग्रह किया गया था।

यह पढ़ें: DY Chandrachud: 4 बच्चों के पिता CJI चंद्रचूड़ ने की हैं दो शादियां, जानिए क्यों कहा- 'उसने भरा मेरा खालीपन'

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ जो 10 नवंबर 2024 को सेवानिवृत्त हो गए हैं, उन्होंने देश के अगले मुख्य न्यायाधीश के पद के लिए जस्टिस खन्ना को चुना । जस्टिस खन्ना आज सीजेआई का पदभार संभालेंगे।

संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ था

जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ था। वर्ष 1983 में दिल्ली बार काउंसिल के साथ एक वकील के रूप में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने आयकर विभाग के वरिष्ठ स्थायी वकील से लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में अतिरिक्त लोक अभियोजक और एमिकस क्यूरी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।

बिना चीफ जस्टिस बने ही CJI बनेंगे जस्टिस खन्ना

जस्टिस खन्ना बिना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहे हैं। तीस हजारी की जिला अदालतों में जस्टिस खन्ना ने प्रैक्टिस शुरू कीजिसके बाद वे दिल्ली उच्च न्यायालय और विभिन्न न्यायाधिकरणों में गए।

जिला न्यायालय के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया

वर्ष 2005 में दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति हुई, इसके बाद उनकी पदोन्नति अगले वर्ष स्थायी न्यायाधीश के तौर पर हुई। दिल्ली उच्च न्यायालय में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने दिल्ली अकादमी, दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र और जिला न्यायालय के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी के अध्यक्ष के रूप में काम किया

18 जनवरी, 2019 को सुप्रीम कोर्ट में उनकी पदोन्नति एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई, क्योंकि वे उन कुछ न्यायाधीशों में से एक थे जिन्हें पहले किसी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवा किए बिना सीधे सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया था। सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी के अध्यक्ष और राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+