बिहार न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

मायावती को झटका, बिहार में बसपा के प्रदेशाध्यक्ष भरत बिंद ने ज्वॉइन की लालू यादव की पार्टी

Google Oneindia News

पटना। बिहार चुनाव से पहले बसपा के प्रदेशाध्यक्ष भरत बिंद ने लालू यादव की पार्टी राजद ज्वॉइन कर ली है। शनिवार दोपहर वह तेजस्वी यादव की उपस्थिति में राजद में शामिल हुए। इसे बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए एक झटका माना जा रहा है। भरत बिन्द से पहले भी बसपा के दो प्रदेशाध्यक्ष महाबली सिंह कुशवाहा और बृजकिशोर बिन्द भी पार्टी छोड़ चुके हैं।

Recommended Video

Bihar Election 2020: Mayawati की पार्टी को झटका, BSP प्रदेश अध्यक्ष RJD में शामिल | वनइंडिया हिंदी
BSP Bihar unit chief Bharat Bind joins RJD

महाबली सिंह कुशवाहा अब जदयू के काराकाट से सांसद और बृजकिशोर बिन्द भाजपा के चैनपुर विधान सभा सीट से विधायक हैं। वहीं, जिन भरत बिन्द को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में सदस्यता दिलाई है। इस मौके पर भरत बिंद ने कहा कि नया बिहार बनाने और भ्रष्ट व युवा विरोधी नीतीश सरकार हटाने के संकल्प के साथ हम तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद में सम्मिलित हुए हैं।' हालांकि, अभी यह स्पष्ट हुआ कि भरत बिंद कहां से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन आशंका जताई जा रही हैं कि, बिंद भभुआ से राजद की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव: उपेंद्र कुशवाहा बोले- हम वोट कटवा नहीं हैं, लालू-नीतीश से मुक्ति चाहती है यहां की जनताबिहार विधानसभा चुनाव: उपेंद्र कुशवाहा बोले- हम वोट कटवा नहीं हैं, लालू-नीतीश से मुक्ति चाहती है यहां की जनता

उधर, बिहार में ही बहुजन समाज पार्टी ने हाल में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के साथ गठबंधन का ऐलान किया था। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा हैं, जो कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री भी हैं। रालोसपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा हैं। यही भभुआ विधान सभा सीट से बसपा और रालोसपा गठबंधन के उम्मीदवार भी हैं।

बिहार: BJP प्रदेश चुनाव समिति की बैठक 4 घंटे चली, यहां सुशील मोदी-फडणवीस समेत 17 नेताओं के बीच क्या बातें हुईं?बिहार: BJP प्रदेश चुनाव समिति की बैठक 4 घंटे चली, यहां सुशील मोदी-फडणवीस समेत 17 नेताओं के बीच क्या बातें हुईं?

English summary
BSP Bihar unit chief Bharat Bind joins RJD
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X