Betul News: सड़क किनारे हुए हादसे में बचाव कार्य कर रहे 9 लोगों को कार ने कुचला, 2 की मौत

Betul Accident News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सड़क किनारे डीजे वहां के बचाव कार्य कर रहे नौ लोगों को एक कार ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

जानकारी मुताबिक बैतूल के धनोरा गांव के पास फोरलेन पर गुरुवार की रात 10:30 बजे एक डीजे वाहन पलटा गया। इसी दौरान डीजे वाहन के बचाव कार्य मे लगे 9 ग्रामीणों को टवेरा वाहन कुचला दिया।

Betul Accident News

जिससे 2 ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि जबकि 3 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार डीजे वाहन ग्राम बोरगांव से थावड़ी जा रहा था। धनोरा के पास डीजे वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। डीजे वाहन में सवार 3 लोग डीजे गाड़ी के नीचे दब गए थे। ग्रामीण जैसे ही बचाने के लिए पहुंचे इस समय एक टवेरा गाड़ी आ गई और बचाव कार्य कर रहे ग्रामीणों को टवेरा गाड़ी ने रौद दिया।

हादसे में बाबाराव पिता संपतराव सोनारे 50 वर्ष, पंकज पिता रामप्रसाद मसदकर 24 वर्ष निवासी दनोरा की मौत हो गई है। हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों में आशीष मर्सकोले, अजय मर्सकोले, अशोक, राजा सरले, अरुण उइके, पवन धुर्वे, आदि शामिल है।

भीषण सड़क हादसे को लेकर अस्पताल चौकी प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया की जिला अस्पताल में कुछ घायलों को लाया गया था जिसमें दो मृत थे और 7 घायल थे घायलों का इलाज किया जा रहा है फोरलेन पर दनोरा गांव के पास एक टवेरा ने टक्कर मार दी थी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+