पटना जंक्शन के पास पाल होटल में लगी भीषण आग, अबतक 6 की मौत, 20 घायल, कईयों ने कूद कर बचाई जान
बिहार की राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन के पास स्थित पाल होटल में भीषण आग लग गई। सुबह करीब साढ़े 10 बजे आग की सूचना सामने आयी और लगभग आधे घंटे के अंदर पूरी बिल्डिंग आग और धुएं से भर गई। आग इतनी तेज थी कि आस-पास की कई ब्लिडिंग में भी फैल गई।
इस भीषण आग में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर है। जबकि 20 से अधिक लोगों के झुलसने की खबर है। इसमें 3 महिला और 3 पुरुष हैं। सिटी एसपी सेंट्रल सत्यप्रकाश ने बताया कि घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

होटल में लगी इस आग का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग की लपटें ऊंची-ऊंची उठ रही हैं। जिस जगह ये हादसा हुआ है वो रेलवे स्टेशन के ठीक सामने का हिस्सा है। सड़क पार करते ही पाल होटल है जहां पर ये आग लगी है।
पटना सेंट्रल रेंज के टीएसपी सत्य प्रकाश ने पुष्टि की है कि आग की घटना में छह लोगों की मौत हुई है। इसमें तीन महिला एवं तीन पुरुष हैं। उन्होंने बताया कि कि घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि 20 लोगों का इलाज अभी PMCH में चल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पहले प्लास्टिक में आग लगी जिससे अचानक सिलेंडर में भी आग पकड़ ली। इसके बाद पहला सिलेंडर ब्लास्ट हुआ फिर दूसरा सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। नीचे से ऊपर आग फैलते चले गई। इससे दहशत फैल गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। करीब 6 से ज्यादा सिलेंडर में ब्लॉस्ट हुए हैं। करीब तीन घंटे तक स्टेशन जाने वाली रोड को बंद कर दिया गया।
रेस्क्यू टीम को लीड कर रहे फायर सर्विसेज के कमांडेंट मनोज कुमार ने मीडिया से बताया कि हाईडोलिक प्लेटफॉर्म की वजह से आग को काबू पाया गया। अगर यह नहीं होता तो खतरे का प्रभाव और अधिक होता।
-
Bihar Board Result 2026: 25 मार्च तक आ सकता है 12वीं का रिजल्ट, कहां मिलेगा इंटर-मैट्रिक का मार्कशीट? -
Indore Fire News: इंदौर में कैसे हुआ EV कार से खौफनाक हादसा? जानिए पूरी खबर, PM मोदी ने किया मुआवजा ऐलान -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी'












Click it and Unblock the Notifications