बिहार: उपेंद्र कुशवाहा बोले- हम वोट कटवा नहीं हैं, लालू-नीतीश से मुक्ति चाहती है यहां की जनता
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं। ऐसे में सियासी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इन दलों में राजद, जदयू, भाजपा और लोजपा आदि प्रमुख हैं, वहीं कुछ अन्य छोटी राजनीतिक पार्टी भी अपने प्रत्याशियों को तय करने में लगी हैं।राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उपेंद्र कुशवाहा से जब सवाल हुए तो उन्होंने कहा कि, हमारा गठबंधन न तो किसी के वोट काटने के लिए, न ही किसी को परोक्ष रूप से समर्थन देने के लिए है, बल्कि यह बिहार की जनता को एक सार्थक विकल्प देने के लिए है।'

नीतीश लालू को नहीं चाहती बिहार की जनता
कुशवाहा आगे बोले कि, ''अब बिहार की जनता नीतीश के 15 सालों के कुशासन से मुक्ति चाहती है। दूसरी ओर, राजद वाले गठबंधन में भी मुख्यमंत्री पद का चेहरा मजबूत नहीं है और लोग उनके भी 15 साल के शासन को याद करते हैं.. ऐसे में इन दोनों से ही जनता खुश नहीं हैं। ये लोग जनता में विश्वास पैदा करने में विफल रहे हैं। ऐसे में जनता अब एक विकल्प की तलाश में हैं। हम कुछ ऐसा ही करेंगे, जो जनता चाहती है।'
Recommended Video

अपने गठबंधन को और मजबूत बनाएंगे
बकौल कुशवाहा, 'हम वोट कटवा नहीं हैं। बल्कि जनता को सार्थक विकल्प देने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।' कुशवाहा ने चिराग पासवान के साथ आने पर कहा कि, ''अभी तक लोजपा ने अपना रूख पूरी तरह से स्पष्ट नहीं किया है। चिराग पासवान अगर राजग से बाहर आने की घोषणा करते हैं, तभी हमारी बात होगी। हमें लगता है कि अगर लोजपा साथ आए तो हम जनता को मजबूत विकल्प दे सकते हैं। हम समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर अपने गठबंधन को और मजबूत बनाएंगे।'

किसके साथ है राष्ट्रीय लोक समता पार्टी?
ज्ञातव्य है कि, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिये मायावती वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और जनतांत्रिक पार्टी (सोशलिस्ट) के साथ गठबंधन किया है। कुछ समय पहले तक कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन का हिस्सा थी। राष्ट्रीय जनता दल लालू यादव की पार्टी है और उनके दोनों बेटों ने उसकी बागडोर संभाली हुई है। राजद के साथ ही कांग्रेस एवं कुछ अन्य दल हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications