Manish Kasyap: भाजपा में आए मनीष कश्यप तो सोशल मीडिया पर उठने लगे सवाल, लोगों ने ये क्या कह दिया?

YouTuber Manish Kashyap Join BJP: खुद को 'सन ऑफ बिहार' कहने वाले पॉपुलर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मनीष की भाजपा में ऐसे वक्त ज्वाइन हुई है, जब एक दिन बाद यानी 26 अप्रैल को बिहार में दूसरे चरण का मतदान होना है।

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में मनीष कश्यप को पार्टी नेताओं ने भगवा पटका पहनकार स्वागत किया। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए मनीष कश्यप ने आरजेडी को घेरते हुए कहा कि लालू परिवार ने बिहार को लूटा और बर्बाद किया है। इसलिए मैं बीजेपी में शामिल हुआ, बिहार को मजबूत करूंगा।

Manish Kasyap News

ट्रोलर्स के निशाने पर मनीष कश्यप

इस बीच अब भाजपा ज्वाइन करने के बाद मनीष कश्यप सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। यूजर्स उनकी फोटो पोस्ट करते हुए उनपर जमकर निशाना साध रहे हैं। कई यूजर्स ने बीजेपी में शामिल होने पर कहा है कि यह दुष्प्रचार साझा करने वाले प्रत्येक प्रभावशाली व्यक्ति के लिए बहुत उत्साहजनक है।

अफवाह फैलाने वाला बताया

Ctrl C Ctrl Memes नाम के एक एक्स यूजर ने मनीष को ट्रोल करते हुए लिखा कि-"यह मनीष कश्यप, एनएसए दोषी और सिलसिलेवार अफवाह फैलाने वाला है। उन्होंने राज्य में प्रवासी मजदूरों पर हमले के बारे में फर्जी खबरें फैलाकर तमिलनाडु की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। उनके एनएसए को भाजपा के राज्यपाल ने मंजूरी दे दी थी। उन्होंने आर्यन खान, रिया चक्रवर्ती आदि जैसे लोगों के खिलाफ भी अभियान चलाया।"

'बीजेपी से इनाम मिला'

ऐसे ही एक और यूजर अनवर खान ने पोस्ट करते हुए लिखा- "फेक न्यूज के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, उन्होंने भारत के दो राज्यों के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश की। वह इस्लामोफोबिक है। उन्होंने कई बार मुसलमानों को गाली दी है। आज उन्हें इस सब के लिए बीजेपी से इनाम मिला।"

'गालीबाज से संस्कारी बन गए'

वहीं एक और सुरेश यादव नाम के यूजर ने लिखा- "यह हैं महान गालीबाज #YouTuber मनीष कश्यप। इस वीडियो मे देखिए कैसे यह पटना Exide Battery के सर्विस सेंटर मे काम करने वाले मजदूरों को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं और धमका रहे है। लेकिन आज यह BJP मे शामिल होकर गालीबाज से संस्कारी बन गए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+