दो शादी करने वाले पवन सिंह के प्यार में पागल थीं रानी चटर्जी? सालों बाद अभिनेत्री ने खोला बड़ा राज
Pawan Singh News: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह इन दिनों लोकसभा चुनाव की वजह से जबरदस्त चर्चा में हैं, वो बिहार में काराकाट लोकसभा सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
जहां हाल ही में उन्होंने रोड शो भी किया था, जिसमें भारी संख्या में भीड़ उमड़ी थी। मालूम हो कि पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा का बहुत बड़ा नाम हैं और एक तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है।

जहां एक ओर पवन सिंह राजनीति की वजह से चर्चा में हैं, तो वहीं दूसरी ओर भोजपुरी सिनेमा की ग्लैमरस और लोकप्रिय अभिनेत्री रानी चटर्जी ने पवन सिंह को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
पवन और रानी एक-दूसरे के प्यार में पागल थे!
दरअसल एक वक्त था जब भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चा थी कि पवन और रानी एक-दूसरे के प्यार में पागल थे लेकिन फिर दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए, यही नहीं दोनों के बीच में मार-पीट होने लगी और फिर एक वक्त ऐसा आया कि दोनों अलग हो गए लेकिन इस कारण दोनों की बहुत बदनामी हुई थी।
रानी को दर्जनभर फिल्मों से हाथ धोना पड़ा था?
लेकिन इसका खामियाजा चुकाना पड़ा अभिनेत्री रानी चटर्जी को, कहा गया कि पवन सिंह की ही वजह से रानी को दर्जनभर फिल्मों से हाथ धोना पड़ा था और आज भी रानी उस वजह से सदमे में हैं और इसी कारण वो शादी नहीं कर पाई हैं।
सालों बाद अभिनेत्री ने खोला बड़ा राज
क्या सच में ऐसा है? इस बारे में सालों बाद राज खोला है खुद अभिनेत्री रानी ने, जिन्होंने ABP News को एक इंटरव्यू दिया है , जिसमें उन्होंने अपने और पवन सिंह के रिलेशन का सच उजागर किया है।
हमारे बीच में रिलेशनशिप जैसा कुछ नहीं था...
रानी ने कहा कि करियर की शुरुआती दिनों में वो और पवन सिंह एक नार्मल इंसानों की तरह फोन पर बातें करते थे, हमने उस वक्त कई फिल्में साथ की थीं लेकिन इसी वजह से हमारे बारे में लोग बातें करने लगे थे, हालांकि हमारे बीच में रिलेशनशिप जैसा कुछ नहीं था।
मां ने रानी को डांटा था, लगाई थी बात करने पर पाबंदी
इंडस्ट्री की बातें और गॉसिप मेरी मां के कानों तक पहुंचीं तो उन्हें ये सब अच्छा नहीं लगा, उन्होंने फिर मुझसे कहा कि 'ये सब क्या हो रहा है, मैं नहीं चाहती की इन सारी बातों का असर तुम्हारे करियर और चरित्र पर पड़े इसलिए तुम पवन सिंह से बात करना बंद कर दो।'
'अगर मां नहीं चाहती हैं तो हम बात नहीं करेंगे'
रानी ने बताया कि 'मेरी मां ने पवन सिंह को भी बात करने से मना किया था। पवन सिंह भी मेरी मां की काफी इज्जत करते थे, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 'अगर मां नहीं चाहती हैं तो हम बात नहीं करेंगे।'
मैं एक साल तक घर पर बिना काम के बैठी रही थी-रानी चटर्जी
'हमारी बातचीत बंद हो गई थी और इसी दौरन एक घटना घटी, जिसमें मुझे जान से मारने की धमकी दी गई थी और धमकी देने वाले ने पवन सिंह का नाम लिया।
मुझे थाने के चक्कर भी लगाने पड़े थे-रानी
'हालांकि इन बातों का सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं था लेकिन इन बातों को काफी तोड़-मरोड़ कर दुनिया के सामने पेश किया गया, मुझे थाने के चक्कर भी लगाने पड़े थे, जिसके बाद मैंने पवन सिंह से साथ साइन की हुई सारी फिल्में मना कर दीं और आपको यकीन नहीं होगा कि मैं एक साल तक घर पर बिना काम के बैठी रही थी।'
रानी चटर्जी का जन्म मुंबई में 3 नवंबर 1989 में हुआ था
मालूम हो कि भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी का जन्म 3 नवंबर 1989 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी एक्टिंग की शुरुआत 'ससुराल बड़ा पैसावाला' से की थी।
रानी चटर्जी ने बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार जीता
तो वहीं साल 2013 में फिल्म 'नागिन' के लिए रानी चटर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार भी मिल चुका है, आजकल वो फिल्मों के साथ-साथ टीवी पर भी काफी सक्रिय हैं।
पवन सिंह की निजी जिंदगी काफी विवादित रही
तो वहीं 5 जनवरी, 1986 को बिहार के आरा में जन्मे पवन सिंह की निजी जिंदगी काफी विवादित रही है। उन्होंने दो शादियां की हैं, उनकी पहली शादी नीलम सिंह से हुई थी लेकिन साल 2015 में उसने सुसाइड कर लिया था।
एक्टर ने ज्योति सिंह के साथ शादी रचाई
इसके बाद साल 2018 में एक्टर ने ज्योति सिंह के साथ शादी रचाई, जिनसे भी कुछ समय बाद काफी विवाद चला था, फिलहाल इन दिनों खबर है कि उनके बीच अब सुलह हो गई है।
अक्षरा सिंह के साथ पवन सिंह लिवइन रिलेशन में थे!
तो वहीं पवन सिंह का नाम रानी के अलावा मोनालिसा और अक्षरा सिंह से भी जुड़ चुका है और कहा जाता है कि साल 2015 में वो अपनी पहली पत्नी की आत्महत्या के बाद अक्षरा सिंह के साथ लिवइन रिलेशन में थे लेकिन साल 2018 में उनका ब्रेकअप हो गया क्योंकि पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी रचा ली थी, अक्षरा सिंह ने पवन पर मारपीट और यौन शोषण जैसे आरोप भी लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications