CG: राजनांदगांव लोकसभा सीट पर मतदान कल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भूपेश बघेल को लेकर कही यह बात

Rajnandgaon Loksabha: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा के सभी शीर्ष नेताओं ने मोर्चा संभालकर रखा हुआ है। राष्ट्रीय नेताओं के साथ ही विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल के सभी नेता राजनांदगांव में खुलकर भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय के लिए प्रचार करते नज़र आये। गुरुवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने एक बयान में कांग्रेस के दागी नेताओं के साथ बघेल के संबंधों का ज़िक्र किया।

cg news jpg

ज्ञात हो कि कल यानी 26 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में तीनों ही सीटों पर बीजेपी रिकॉर्ड बनने तो कांग्रेस इतिहास बदलने के लिए मैदान में ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं।

विजय शर्मा ने मतदान से एक दिन पूर्व कहा कि यह सभी को पता है कि भूपेश बघेल के नवाज खान से बेहद करीबी रिश्ते रहे हैं और कई मामलों में नवाज खान के ऊपर मामले भी दर्ज हैं। राजनांदगांव लोकसभा के कई लोगों की जमीन हड़पने के उनके ऊपर आरोप है कई लोगों पर अत्याचार करना, गुंडागर्दी करने के आरोप लगते रहे है। यह चर्चा का विषय रहा कि भूपेश बघेल का संरक्षण होने की वजह से उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती,ऐसे ही भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया का भी नाम चर्चा में चल रहा है और भाजपा का कहना है कि 16 महीने से जेल में बंद सौम्या चौरसिया की भूपेश बघेल वकालत करते रहे हैं ,जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है।

विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा में भगवा का अपमान, बिरनपुर में मासूम भुनेश्वर साहू की बरर्बता से हत्या इनकी सरकार किनके संरक्षण में हुई? अकबर ढेबर सरकार चलाते रहे।अतः भूपेश को वोट देना यानि छत्तीसगढ़ को लूटने वालों को वोट देना, भ्रष्टाचारियों को वोट देना, नवाज खान, अकबर, ढेबर और सौम्या चौरसिया को वोट देना।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रियंका गांधी पर तंज, कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं, इसलिए खेल रहे नए -नए क्रिप्टो फ्रंट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+