Rajasthan Lok Sabha Chunav: राजस्थान की 13 सीटों पर हुए 59.19% मतदान, बाड़मेर रहा सबसे आगे
Rajasthan LS Election Live Voting: राजस्थान में दूसरे चरण में 13 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल यानि आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है।

इस चरण में टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।
LIVE Feed
अजमेर में 1 बजे तक 35.77 प्रतिशत मतदान
अजमेर में 1 बजे तक 35.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें दूदू में 33.97 प्रतिशत हुए हैं। वहीं, किशनगढ़ में 36.17 प्रतिशत हुए हैं। इसी तरह पुष्कर में 38.09, अजमेर उत्तर में, अजमेर दक्षिण में 36.9, नसीराबाद में 35.11, मसूदा में 34.81, केकड़ी में 33.4 प्रतिशत मतदान हुए हैं। सबसे आगे बांसवाड़ा में 46.53 प्रतिशत वोटिंग के साथ आगे है।
रविंद्र सिंह भाटी ने डाला वोट
राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने वोट डाल दिया है। इस दौरान मीडिया से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि अब तक यहां नेता आते हैं, विकास की बातें करते हैं, लेकिन विकास हो नहीं पाता। क्या इस बार भी ऐसा ही होगा। उन्होंने कहा कि इस बार नेता नहीं बेटा आया है और निश्चित रूप से जो जनता के हित में होेगा वो विकास होगा।
भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने डाला वोट
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने झालावाड़ स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
#WATCH झालावाड़: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने झालावाड़ स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। pic.twitter.com/z12H8K9CU0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2024
13 में से 6 हॉटसीट पर अहम मुकाबला
दूसरे चरण की 13 सीटों में से छह हॉट सीट मानी जा रही हैं। इनमें भारत-पाकिस्तान की सीमा पर स्थित राजस्थान के सबसे बड़े लोकसभा क्षेत्र बाड़मेर में निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी, कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम और भाजपा उम्मीदवार कैलाश चौधरी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications