'सम्राट चौधरी के बच्चे हैं या नहीं...', उपमुख्यमंत्री पर निजी कमेंट कर फंसी रोहिणी आचार्य, अब BJP लेगी एक्शन

Rohini acharya News: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बिहार की सारण सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की उम्मीदवार और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान दिया है।

जिसके बाद भाजपा ने उनके खिलाफ चरित्र हनन और मानहानि को लेकर केस दर्ज करने की मांग की है। इस बयान पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।

Rohini acharya News

रोहिणी आचार्य ने सम्राट चौधरी के 'बच्चों' पर उठाए सवाल

रोहिणी आचार्य ने अपने क्षेत्र सारण में मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, 'हम सम्राट चौधरी के मां-बाप को नहीं जानते हैं। हम नहीं जानते हैं कि वो किसके बेटे हैं, हमें उन्हें बिल्कुल नहीं जानते हैं। हम उनके बच्चों के बारे में नहीं जानते हैं। उनके बच्चे हैं या नहीं या सब कुछ पड़ोसियों के ही हैं।'

भाजपा प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को चुनौती देने वाली रोहिणी आचार्य ने कहा, 'सम्राट चौधरी के पास गाली देने के अलावा काम नहीं है। बेरोजगारी तो उन लोगों से दूर किया नहीं जा रहा है। उनसे पूछिए कि 15 साल में क्या किया? वो बताए कि वो किसके बेटे हैं? हमको तो पता ही नहीं है। उनकी माताजी, पिताजी कौन हैं? उनके बेटा-बेटी ...? या, सब पड़ोसी ....?"

Rohini acharya

BJP ने रोहिणी आचार्य मानहानी का केस दर्ज करने की मांग की

भाजपा ने रोहिणी आचार्य के खिलाफ मानहानी का केस दर्ज करने की मांग की है। भाजपा की बिहार ईकाई की ओर से जारी अधिकारिक पत्र में लिखा गया है कि, ''बिहार उपमुख्यमंत्री माननीय सम्राट चौधरी के परिवार का चरित्र हनन और मानहानि किया गया है, जो कि भारतीय दंड विधान के तहत दंडणीय अपराध है। इस लिए हमारा अनुरोध है कि बयान को संज्ञान लेते हुए इस मामले में कार्रवाई की जाए और रोहिणी आचार्या के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।''

रोहिणी आचार्य ने मीडिया पर भी कसा तंज

रोहिणी आचार्य ने मीडिया पर भी तंज कसा था। रोहिणी आचार्य ने कहा था कि, 'आप लोग (मीडिया) भी सिर्फ लालू परिवार के पीछे पड़े रहते हैं। आप लोग मोदी सरकार से उनके कामों के बारे में सवाल नहीं करते हैं। तभी तो हम मीडिया में आ ही नहीं रहे हैं। आप लोग सब गोदी मीडिया हैं....जो भाजपा वाले सवाल भेजते हैं, वही सब सवाल आप लोग पूछते हैं जैसे परिवारवाद...।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+