Ground Report Purnia: चुनावी मैदान में पप्पू यादव, बीमा भारती और संतोष कुशवाहा, मतदाताओं ने बताया बेहतर कौन
Purnia Lok Sabha Chunav: बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। दिग्गज नेता पप्पू यादव के निर्दलीय चुनाव ताल ठोकने की वजह से पूर्णिया लोकसभा सीट पर देश भर की निगाहें टिकी हुईं हैं। इसी क्रम में मतदाताओं का मिज़ाज टटोलने वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड पर पहुंची। विभिन्न मुद्दों पर स्थानीय जनता ने बेबाकी से अपनी बात रखी।
पूर्णिया के मतदाताओं ने कहा कि यहां से प्रमुख तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। महागठबंधन की तरफ़ बीमा भारती राजद की टिकट पर चुनावी ताल ठोक रही हैं। एनडीए की तरफ़ से जदयू की टिकट पर संतोष कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं। वहीं पप्पू यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी दांव खेल रहे हैं।

इन तीनो में बेहतर पप्पू यादव को मानते हैं, क्योंकि उन्होंने ना सिर्फ पूर्णिया बल्कि पूरे बिहार के लोगों के सुख दुख में शामिल होते रहे। जहां कहीं भी लोगों को मुसीबतें आईं बिना किसी स्वार्थ के सेवा के लिए पहुंचे। नेता पद पर होते हुए जनता की सेवा से कतराते हैं।
पप्पू यादव तो कई सालों से किसी पद पर नहीं हैं, इसके बावजूद लगातार लोगों के सुख दुख बांटते रहे हैं। यही वह मौक़ा है जब पप्पू यादव के अहसान का क़र्ज़ हम मतादाता अपने मत से उतार सकते हैं। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि वह दूसरे ज़िले से सिर्फ़ पप्पू यादव के पक्ष में वोट मांगने ए हैं।
पप्पू यादव ही हम लोगों का नेता है, क्योंकि उन्होंने कभी सियासत नहीं की, बल्की जनता के हितों में निस्वार्थ भाव से सेवा करते रहे। इसलिए हम लोग उन्हें जिताने के लिए उनके पक्ष में वोट मांगने के लिए पिछले 1 महीने से पूर्णिया में कैंप कर रहे हैं। लोगों से जात पात और धर्म से ऊपर उठकर वोट करने की अपील कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications