Lok Sabha: पटना साहिब लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने उतारा कैंडिडेट, BJP के रविशंकर को टक्कर देंगे अंशुल अविजित

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान की तारीख नजदीक आ चुकी है। ऐसे में, कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के मंथन को अंतिम रूप देने में जुट गई है। इसी कड़ी में, मंगलवार को कांग्रेस ने पटना साहिब लोकसभा सीट पर उम्मीदवार के रूप में अंशुल अविजित को चुनावी रण में उतारा है। कांग्रेस के अंशुल बीजेपी के रविशंकर प्रसाद को टक्कर देंगे।

इससे पहले इस सीट पर औरंगाबाद के पूर्व सांसद निखिल कुमार, कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता राजेश कुमार सिन्हा, महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष शशिरंजन, मीरा कुमार के बेटे अंशुल के नाम चर्चा पर थे। जिसमें से कांग्रेस ने मीरा कुमार के बेटे अंशुल को मौका दिया है।

Anshul Avijit

नई सूची के साथ, कांग्रेस ने बिहार में उन सभी 9 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है जिन पर वह चुनाव लड़ रही है। बीते सोमवार को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की थी, जिसमें बिहार से 5 उम्मीदवार शामिल थे।

बिहार में कांग्रेस के ये उम्मीदवार
सबसे पुरानी पार्टी ने पश्चिम चंपारण से मदन मोहन तिवारी, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, महाराजगंज से आकाश प्रसाद सिंह, समस्तीपुर से सनी हजारी और सासाराम से मनोज कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, किशनगंज से मो जावेद, कटिहार से तारिक अनवर और भागलपुर से अजित शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। इन सभी पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+