Patna News: पटना में CM नीतीश की पार्टी JDU के युवा नेता की गोली मारकर हत्या, एक की हालत गंभीर

Patna JDU Leader killed: बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) के युवा नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 33 वर्षीय सौरभ कुमार पर 4 अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई थी।

इस घटना में सौरभ के दोस्त को भी चोट लग गई है और उनकी हालत गंभीर है। ये घटना लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे फेज के मतदान से पहले हुई है।

Patna JDU Leader killed

सौरभ अपने दोस्त मुनमुन के साथ रात 12 बजे कार से एक शादी समारोह से लौट रहे थे...इसी दौरान बाइक सवार 4 बदमाशों ने करीब 5 राउंड फायरिंग की। सौरभ कुमार के सिर में 2 गोली लगी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला पुनपुन थाना क्षेत्र का है।

बिहार ने पुलिस ने कहा- जेडीयू नेता के सिर में लगी गोली

पटना पुलिस ने कहा, युवा नेता सौरभ की कल (24 अप्रैल) देर रात उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह पटना में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पुनपुन के थाना प्रभारी आर सिंह ने बताया कि परसा बाजार गांव में गोलीबारी में उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति मुनमुम कुमार भी घायल हो गए हैं।

बाइक सवार अज्ञात 4 लोगों ने सौरभ को सिर में दो गोली मारी, जबकि उसके साथी मुनमुन कुमार को तीन गोली मारी गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुनमुन को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।

देर रात पटना पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हत्या के विरोध में गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क भी जाम कर दी थी। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+