Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जामा मस्जिद में चोरी होने के बाद वापस मिले 2 फोन? शाहरुख ने दिमाग भिड़ाकर ढूंढ निकाले मोबाइल, ट्रिक भी बताई

Man Found Smartphones in Jama Masjid: अगर किसी का स्मार्टफोन खो जाए तो समझो अब मिलना नामुमकिन है, लेकिन शायद ही कम लोग जानते होंगे कि मौजूदा टेक्नोलॉजी के दौर में अब कोई भी अपना फोन कुछ ट्रिक्स की मदद से दोबारा ढूंढ सकता है, हालांकि उसमें बारे में वो जानकार होना चाहिए।

अब ऐसी ही एक कहानी पटना के एक कंटेंट क्रिएटर, टेक इन्फ्लुएंसर शाहरुख ने साझा की है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने रमजान इफ्तार के लिए दिल्ली की जामा मस्जिद में अपने दो स्मार्टफोन खोने के बाद उन्हें फिर पा लिया।

Jama Masjid

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी कहानी शेयर होती है, जो वायरल होते देर नहीं लगती। उन्हीं में से एक जामा मस्जिद में फोन चोरी की है, जिसका खुलासा पटना के शाहरुख ने हाल ही में एक्स (ट्विटर) पर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी पत्नी के Xiaomi Civi 2 फोन की सेटिंग्स ने उन्हें अपने चोरी हुए iPhone 13 और Xiaomi Civi 2 को वापस पाने में मदद मिली।

कंटेंट क्रिएटर मोहम्मद शाहरुख ने बताया कि दिल्ली की जामा मस्जिद के अंदर पिछले साल रमजान इफ्तार के दौरान उनके दो फोन चोरी हो गए थे। हालांकि ये घटना 2023 में हुई थी। उन्होंने एक साथ कई पोस्ट करते हुए अपनी कहानी शेयर की।

अपने पहले पोस्ट में शाहरुख ने जामा मस्जिद की फोटो के साथ लिखा कि पिछले साल, मेरा Apple iPhone 13 जामा मस्जिद, नई दिल्ली से चोरी हो गया। शाहरुख ने पूरे घटनाक्रम को डिटेल समझाया, जिसे "आशा, धैर्य और थोड़े से भाग्य की कहानी" का रूप दिया।

अपनी कहानी बताते हुए शाहरुख ने लिखा, "15 अप्रैल, 2023 को मैं और मेरी पत्नी इफ्तार के लिए जामा मस्जिद गए थे। रमजान के महीने के कारण वहां बहुत ज्यादा भीड़ थी। हमारे पास 3 फोन थे- Apple iPhone 13, Xiaomi Civi 2, Redmi K50 अल्ट्रा - मैंने ये सभी फोन अपने साइड बैग में रख लिए थे, मुझे नहीं पता था कि कोई आपदा आने वाली है।"मेरे साइडबैग में दो जंजीर वाली जेबें हैं।

उन्होंने आगे लिखा-" एक पॉकेट में मैंने iPhone और Civi 2 रखे थे, और दूसरे पॉकेट में Redmi K50 Ultra को बैग की चेन में रखा था। मैंने नहीं सोचा था कि चोर चेन खोलकर स्मार्टफोन चुरा सकते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा किया। इतनी भीड़ थी कि हर व्यक्ति एक-दूसरे से टकरा रहा था और इससे चोरों के लिए चोरी करना आसान हो गया। हमारे फ़ोन चोरी हो जाने के बाद, मैं चिल्लाया "किसी ने मेरा फोन ले लिया।"

फिर लगाया दिमाग और ढूंढ डाला चोरी हुए फोन

फोन चोरी होने के बाद किसी तरह की मदद मांगने पर कोई फायदा नहीं होने के बाद शाहरुख ने अपने तीसरे फोन (Redmi K50 Ultra) को यूज करके अपने आईफोन का पता लगाने की कोशिश करने के बारे में ट्राई किया, लेकिन iCloud फोन को ट्रैक नहीं कर पाया।

इसके अलावा जब उन्होंने अपने आईफोन नंबर पर कॉल करने की कोशिश की तो वह बंद था। हालांकि, किस्मत से Xiaomi Civi 2 ऑन था। शाहरुख ने बताया कि फोन की शटडाउन कन्फर्मेशन' सेटिंग ऑप्शन के चलते वो फोन बंद करने से पहले और फ्लाइट मोड पर डालने से पहले यूज़र्स से पासवर्ड मांगता है।

ऐसे में शाहरुख तब Xiaomi क्लाउड का यूज करके अपने डिवाइस को ट्रैक करने में कामयाब रहे और उन्होंने पाया कि फोन अभी भी जामा मस्जिद के अंदर ही था। शाहरुख ने लिखा, "प्ले साउंड पर टैप करने के बाद Xiaomi CIVI 2 सफलतापूर्वक बजने लगा। चाहे कुछ भी हो जाए, चोर उन्हें चुप नहीं करा सकते।"

जैसे ही फोन जोर-जोर से बजने लगा और वह भी साथ-साथ उस नंबर पर कॉल कर रहा था। आखिरकार सौरव श्रीवास्तव नाम के एक शख्स का फोन आया। उन्होंने शाहरुख से अपना फोन जामा मस्जिद के गेट नंबर 2 के पास ले जाने को कहा।

शाहरुख ने आगे, "जब मैं उनसे मिला, तो उन्होंने मेरे दोनों फोन लौटा दिए। Civi 2 और iPhone 13 भी। Civi 2 अभी भी अलार्म बजा रहा था। उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें मेरा फोन कहीं जमीन पर मिला था। मैंने अपना फोन लिया और उन्हें धन्यवाद दिया, मैंने उनसे ज्यादा सवाल नहीं किए।''

इस कहानी कोएक्स पर साझा किए जाने के बाद से शाहरुख की पोस्ट को 2.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। यूजर ने इस पर अपने कमेंट भी किए, एक शख्स ने कहा, 'मुझे पूरी थ्रिलर पसंद आई, लेकिन इस आखिरी चीज को हटा देना चाहिए ताकि चोर इस ट्रिक से अनजान रहें।' एक अन्य यूजर ने इस पर सहमति भी जाहिर की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+