बिहार के पॉपुलर YouTuber Manish Kashyap हुए BJP में शामिल, चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन जानें क्या है प्लान?
YouTuber Manish Kashyap: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज में 5 सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इससे पहले पॉपुलर यूट्यूबर मनीष कश्यप आज BJP में शामिल हो गए। मनीष कश्यप दिल्ली में आज भाजपा मुख्यालय में मनोज तिवारी और पार्टी नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।
इससे पहले बताया जा रहा था कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी से बातचीत के बाद मनीष कश्यप ने पार्टी ज्वाइन करने पर सहमति जताई है। हालांकि इससे पहले खुद मनीष कश्यप ने ऐलान किया था कि वो पश्चिमी चंपारण सीट से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

बीजेपी में शामिल होने पर क्या बोले कश्यप?
बीजेपी में शामिल होने के बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप ने कहा, " हम कल बिहार से मनोज तिवारी के साथ आए थे। मैं उन्हीं की वजह से जेल से छूट सका और मेरी जिंदगी के बुरे दिन खत्म हुए। इसलिए मैं बीजेपी में शामिल हुआ। हमें बिहार को मजबूत करना है।
आरजेडी पर निशाना साधते हुए मनीष ने कहा कि लालू परिवार ने बिहार को लूटा और बर्बाद किया। इसलिए मैं बीजेपी में शामिल हुआ, बिहार को मजबूत करूंगा। मेरे खिलाफ आरोप लगाए गए लेकिन पटना कोर्ट ने ना केवल मुझे जमानत दे दी, बल्कि बरी भी कर दिया। मुझ पर लगाया गया एनएसए वापस ले लिया गया। सनातन को बदनाम करने वालों और राष्ट्रवाद के खिलाफ लोगों के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी।''
मनोज तिवारी ने किया स्वागत
वहीं मनीष कश्यप के भाजपा में शामिल होने पर पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "मनीष कश्यप जैसा व्यक्ति जो जनता के सरोकार को उठाता है, वो भाजपा के साथ हैं। मैं मनीष को जानता हूं, वे गरीबों का भला चाहते हैं और गरीबों का भला करने के लिए वे पीएम मोदी के साथ जुड़े हैं। हम उनका बहुत ख्याल रखेंगे और सम्मान करेंगे।"
पश्चिमी चंपारण से निर्दलीय ठोकी ताल
मनीष कश्यप खुद को बिहार का बेटा बताते हैं, जिसके चलते उन्होंने पश्चिमी चंपारण सीट पर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था, हालांकि वो बिना किसी पार्टी सिंबल के निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने वाले थे, लेकिन अब चुनाव लड़ने के फैसले के कदम पीछे लेते हुए मनीष ने अब बीजेपी में शामिल होने का बड़ा फैसला किया है।
जानिए क्या है आगे का प्लान?
अंदरखाने से मिल रही खबरों के अनुसार पश्चिम चंपारण सीट पर बीजेपी कैंडिडेट संजय जायसवाल को निर्दलीय चुनौती दे रहे मनीष कश्यप को भाजपा में किसी तरह की जिम्मेदारी या फिर एमएलसी का ऑफर दिए जाने की भी चर्चाएं हो रही हैं। ऐसे में मनीष बिहार में एनडीए के लिए प्रचार करेंगे।
विधानसभा चुनाव में हुई थी हार
बता दें कि इससे पहले वो साल 2020 में वो बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से भी मनीष ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उनको हार झेलनी पड़ी थी। मालूम हो कि तमिलनाडु में कथित हिंसा मामले में फर्जी वीडियो बनाने को लेकर मनीष कश्यप देशभर में सुर्खियों में आए थे, इस मामले में उनकी गिरफ्तार भी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications