कम वोटिंग से कैसे पास होगा मिशन 400 पार? जानिए क्यों BJP को बदलनी पड़ी अपनी रणनीति
Lok Sabha Election, Bihar: देशभर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को संपन्न हो चुका है। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इस वोटिंग में सबसे अधिक चर्चा में बिहार की चार लोकसभा सीट, नवादा, जमुई (सुरक्षित) औरंगाबाद और गया (सुरक्षित) रही।
इन सीटों पर मतदान का प्रतिशत पिछले बार की तुलना में बेहद कम रहा। इसमें भी सबसे अधिक चर्चा का विषय नवादा सीट बना जहां भाजपा इस बार अपना कैंडीडेट देकर चुनावी मैदान में है। ऐसे में चर्चा की वजह यह है कि जब सत्तारूढ़ दल पूरे देश में मोदी की लहर यानी भाजपा के आगे होने का दावा कर रही है तो फिर इस सीट पर मतदान कम क्यों हुए? जबकि यहां के जातीय समीकरण भी भाजपा के पक्ष वाले बताए जाते हैं...
यह भी देखें: 'क्रिकेट का 'क’ नहीं आता, 8वीं में छोड़ी पढ़ाई', बिहार के कार मैकेनिक की ऐसी चमकी किस्मत, जीते 1.5 करोड़

जब इन तमाम सवालों के जवाब जानें की कोशिश की गई तो जो जानकारी निकलकर सामने आई वह भाजपा सहित तमाम राजनीतिक पार्टियों की चिंता बढ़ा सकती है। लेकिन सबसे अधिक एनडीए के माथे पर बल पड़ने वाले हैं, क्योंकि यहां के मूल वोटर एनडीए के कोर वोट बैंक माने जाते हैं। ऐसे में कम वोटिंग होना एनडीए के लिए खतरे की घंटी है।
गर्मी और लगन ने डाला वोटिंग पर असर
दरअसल, चुनाव आयोग और जिला प्रशासन के सूत्र बताते हैं कि इस बार इस इलाके में मतदान में लोग अधिक रुचि नहीं दिख रहे थे। इसकी पहली वजह तो गर्मी थी और दूसरी वजह बड़ी संख्या में पलायन। लोगों का ऐसा कहना था कि इतनी गर्मी और लगन के मौसम में मतदान करने लोग निकल नहीं रहे हैं। उनका यह कहना था की लंबी लाइन में लगकर इस गर्मी के मौसम में इंतजार क्यों करना जितना तो वैसे भी उनके अंदर चल रहे प्रत्याशी को ही है। लिहाजा वह नहीं जाते हैं तो क्या असर पड़ने वाला है। लेकिन लोकतंत्र में हर वोट जरुरी है इसलिए हम आपसे वोट जरूर करने की अपील करते हैं।
अब यह तो हुई आम बात लेकिन इसको लेकर जो राजनीतिक सूत्र बताते हैं वह कहानी काफी इतर और रोचक है। सूत्र बताते हैं कि यहां पर एनडीए के जो प्रत्याशी थे उनको पार्टी के तरफ से हर संभव मदद की कोशिश की गई इसके बावजूद वह इस गफलत में रह गए कि उनके लिए चुनाव काफी आसान है। देशभर में पीएम मोदी की लहर है, लेकिन वह समझ नहीं पाए कि इस बार चुनाव हवा पर नहीं बल्कि मुद्दे पर हो रहा है।
इस बार के मतदाता जागरूक है और वह आपसे सवाल करेंगे और अगर मन लायक जवाब नहीं मिलेगा तो फिर वह अपना मन और मत दोनों बदल सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि नवादा लोकसभा सीट से एनडीए के कैंडिडेट को सभी बूथ पर पोलिंग एजेंट भी नहीं मिल पाए। अब बिना पोलिंग एजेंट के चुनाव किया जाना कैसा होता है यह बताने की आवश्यकता शायद ही महसूस हो।
यह भी देखें: Lok Sabha Polls: कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जानें बिहार और पंजाब से किसे मिला टिकट?
बीजेपी के कोर वोटर में नाराजगी!
वहीं, तरफ दूसरी तरफ इस बात की भी चर्चा तेज है कि भाजपा के जो कोर वोटर हैं वह इस बात से नाराज हैं कि भाजपा के लिए झंडा धोने का काम हम लोगों का समाज करें और जब बात सम्मान की आए तो भाजपा दूसरे समुदाय को लोगों को अधिक महत्व देने लगती है। भाजपा को ऐसा महसूस होता है कि हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है लिहाजा वह लोग मौन होकर वोट बहिष्कार करेंगे। जिसका असर यह हुआ कि भाजपा के जो कोर वोटर कहे जाते हैं वह लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पर पहुंचे ही नहीं।
ऐसे में जो लड़ाई नवादा सीट के लिए काफी आसान बताई जा रही थी वह थोड़ी मुश्किल हो गई। वहीं, बात करें जमुई, औरंगाबाद और गया कि तो यहां पर पहले से ही मतदान प्रतिशत उतना अधिक नहीं रहा है। इन इलाकों में पलायन करने वाले लोगों की भी संख्या बड़ी है। लिहाजा अगर इन इलाकों में मतदान कम हुआ है तो अधिक चिंता की विषय नहीं है।
उधर बिहार में कब मतदान होने के बाद 400 पर का नारा देने वाली भाजपा टेंशन में आ गई है। भाजपा के बड़े नेता यह बताते हैं कि शायद 2014 के बाद यह पहली दफा होगा जब पहले चरण के मतदान खत्म होने के बाद खुद ट्वीट करता हो और उसके बाद सत्तारूढ़ दल के प्रवक्ताओं की प्रेस वार्ता शुरू हो जाती हो। इतना ही नहीं उसके बाद दनादन रैलियां भी शुरू हो जाती है और मुद्दे भी बदल दिए जाते हैं।
अब मुद्दा वापस से धर्म और सामुदायिक पर आ जाता है। पहले चरण में जो मुद्दा परिवारवाद का बना हुआ था वह दूसरे चरण आते-आते वापस से पुराने एजेंडे पर आ जाता है। ऐसे में यह कहा जाना कि बिहार में कम वोटिंग होना भाजपा के लिए खतरे की घंटी है गलत नहीं होगा। भाजपा ने जो मिशन 400 का लक्ष्य रखा है उसके लिए ये बहुत बड़ा रेड अलर्ट है।
अब देखना यह है कि कम वोटिंग के बाद बिहार में जब इन सीटों की मतगणना की जाती है तो फिर जीत हार का अंतर कितना रहता है। कम मतदान होने के बाद जीत हार का आंकड़ा भी काफी कम होने के अनुमान है। लिहाजा जीत किसी भी पार्टी के नेता की हो, जीत-हार का अंतर कम होना उनके लिए भी एक मंथन का विषय हो सकता है।
यह भी देखें: बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आई खुशखबरी, मोइन-उल-हक स्टेडियम में बनेगा वर्ल्ड क्लास क्रिकेट कॉम्प्लेक्स
-
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, एक ही दिन में 2800 गिरे दाम, 10 ग्राम से 100 ग्राम तक अब ये है नया रेट -
Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check -
LPG Price Delhi: कमर्शियल सिलेंडर ने बढ़ाई दिल्ली के कारोबारियों की टेंशन, आज कितना है घरेलू गैस का रेट? -
कौन हैं Arshdeep Singh की मिस्ट्री गर्लफ्रेंड? लाइफ में अचानक हुई खूबसूरत हसीना की एंट्री! खुला राज -
Shalini Singh:' बेबाक हूं बेअदब नहीं', कौन हैं शालिनी सिंह? क्या है बृजभूषण शरण सिंह से रिश्ता?












Click it and Unblock the Notifications