'क्रिकेट का 'क’ नहीं आता, 8वीं में छोड़ी पढ़ाई', बिहार के कार मैकेनिक की ऐसी चमकी किस्मत, जीते 1.5 करोड़
IPL Fantasy Game Winner: 'किस्मत कब साथ दे दें, यह किसी को नहीं पता' ऐसा ही कुछ दीपू ओझा के साथ हुआ, जिसकी आईपीएल के मैच के दौरान एक रात में किस्मत चमक गई और वो रातों-रात करोड़पति बन गया।
बिहार के आरा जिले के कोहड़ा गांव के रहने वाले दीपू ओझा ने रविवार (21 अप्रैल) को KKR बनाम RCB के मैच के दौरान मोबाइल गेमिंग ऐप ड्रीम 11 पर टीम बनाई। जिसके बाद उसका ऐसा तुक्का लगा कि उसने 1.5 करोड़ रुपए की प्राइज मनी जीत ली।

दीपू ओझा ने आंद्रे रसेल को कप्तान बनाया था। आठवीं क्लास तक पढ़ा दीपू एक गैरेज में कार मैकेनिक के तौर पर काम करता है। बताया जा रहा है कि जिस दिन उसने टीम बनाई उसकी जेब में सिर्फ 60 रुपए थे और उसको बच्चे के लिए दूध खरीदना था, लेकिन अचानक ऐसा मन बदला की भाग्य ने उसे करोड़पति बना दिया।
तुक्के में बनाई टीम ने जिताया 1.5 करोड़
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए दीपू ने खुद बताया कि उसे क्रिकेट के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं और उन्होंने टीम को सिर्फ संयोगवश चुना क्योंकि उनके पास करने के लिए कोई अन्य काम नहीं था। अपने बयान में दीपू ने कहा, "मुझे बहुत अच्छा लगा रहा है। विश्वास नहीं हो रहा।"
6 महीने बना रहा था टीम
दीपू बताते हैं कि मैं सोचता था कि यह सब धोखाधड़ी है और ऐसे ऐप्स पर कभी पैसा नहीं मिलता है। मैं एक गैरेज में काम करता हूं। मैं पिछले छह महीने से फैंटेसी गेमिंग खेल रहा हूं। रविवार को मेरे पास कोई काम नहीं था। मैंने देखा कि केकेआर और आरसीबी के बीच मैच था। मुझे खिलाड़ियों के बारे में बहुत कम जानकारी थी।
1.5 करोड़ रुपए जीतने वाले दीपू ने अभी तक यह भी तय नहीं किया है कि वो इतनी बड़ी रकम का क्या करेंगे? इधर, दीपू के परिवार में खुशी की लहर है। दीपू ने खाते में जीती गई रकम भी ट्रांसफर हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications