इजरायल के पास है कावेरी समस्या का हल, सुझाया ये रास्ता
नई दिल्ली। जब कभी भी मानसून अपना कहर ढाता है, तब कर्नाटक और तमिलनाडु के लोग आपस में भिड़ते हैं। यह लड़ाई बहुत खतरनाक होती है और उसका कोई हल नहीं होता।
अभी बहुत दिन नहीं बीते हैं जब दोनों राज्य आपस में कावेरी पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद भिड़ गए थे। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु जल उठी थी।

विशेषज्ञ कहते हैं कि केवल बारिश के देवता ही मदद कर सकते हैं लेकिन इस समस्या का एक दरवाजा इजरायल से खुला है।
हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम Open a door To Israel में यह बात सामने आई है।
ये है समस्या का समाधान
इजरायल के विशेषज्ञों के अनुसार अगर दोनों ओर के किसान पारंपरिक खेती के स्थान पर कम पानी वाली खेती करें तो इस समस्या का समाधान हो सकता है।
बता दें कि कर्नाटक के किसान गन्ने की खेती करते हैं और तमिलनाडु के किसान धान की खेती करते हैं। इन दोनों में पानी की ज्यादा खपत होती है।
इजरायल के विशेषज्ञों के अनुसार दोनों प्रदेश के किसानों को ज्वार की खेती पर बल देना चाहिए क्योंकि इसमें पानी की खपत कम होती है।
साथ ही यह राय भी व्यक्त की गई है कि किसान सिंचाई की पारंपरिक प्रणाली को छोड़ कर ड्रिप इरीगेशन पर ध्यान देना चाहिए।
इजरायल में भी थी पानी की कमी
गौरतलब है कि इजरायल में भी लोगों को पानी के लिए काफी मुश्किलें उठानी पड़ती थी। वहां भी किसानों के लिए पानी की मुश्किल हमेशा बनी रहती थी।
लेकिन आधुनिक तकनीक के प्रयोग के कारण अब इजरायल में पानी की समस्या खत्म हो गई है और वो अब पानी के नजरिए से संपन्न राष्ट्र बन चुका है।
इजरायल की तकनीक का इस्तेमाल पराग्वे और अमेरिका में भी किया गया है जिसके बेहतर परिणाम मिले हैं।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कर्नाटक को 21 सितंबर से 27 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई तक तमिलनाडु के लिए रोज 6000 क्यूसेक कावेरी का पानी छोड़ने को कहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को चार सप्ताह के अंदर कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड बनाने का निर्देश दिया था।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications