बेंगलुरु में ब्लास्ट वाले कैफे पहुंचे सीएम सिद्धारमैया, अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने का दिलाया विश्वास
बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को हुए ब्लास्ट के सिलसिले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस बीच, सिद्धारमैया ने रामेश्वरम कैफे का दौरा किया।
रविवार को चिक्कमगलुरु में मीडिया से बात करते हुए कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा, "हमने अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ा है और जांच जारी है। अगर जरूरत पड़ी तो हम मामले को एनआईए को सौंपने के बारे में सोचेंगे।"

उन्होंने अपराधी को पकड़ने का विश्वास व्यक्त किया और कहा, "हम अपराधी को ढूंढ लेंगे, यह आसान होगा क्योंकि उसके दृश्य बस से उतरना, भोजनालय में टिफिन खरीदना, एक जगह बैठना और बैग रखना सब आ गए हैं। हम उसे जल्द से जल्द ढूंढ लेंगे।"
रामेश्वरम कैफे एक फेमस रेस्तरां है, जहां अक्सर मशहूर हस्तियां आती थीं। शुक्रवार, 1 मार्च को वहां एक विस्फोट हुआ जिसमें 10 लोग घायल हुए हैं। जैसे ही रामेश्वरम कैफे विस्फोट की जांच सामने आई, गृह मंत्री परमेश्वर आज सुबह 11.30 बजे पुलिस आयुक्त कार्यालय में बेंगलुरु सिटी पुलिस के साथ बैठक बुलाई।
कल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गृह विभाग के अधिकारियों, उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारियों, गृह मंत्री जी परमेश्वर, आईटी/बीटी मंत्री प्रियांक खड़गे और अन्य कैबिनेट सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। कर्नाटक सरकार ने पहले कहा था कि सात से आठ टीमें बनाई गई हैं जो सभी संभावित पहलुओं पर काम कर रही हैं।
बेंगलुरु पुलिस सिटी कमिश्नर के साथ बैठक करने के बाद कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ जी परमेश्वर ने कहा, "हम अपनी जांच जारी रख रहे हैं। आठ टीमों का गठन किया गया है, और सभी अलग-अलग दिशाओं में काम कर रहे हैं, विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "हमने कई सीसीटीवी फुटेज एकत्र किया है। हम ईर्ष्या कारक सहित हर पहलू की जांच कर रहे हैं। मैं विपक्ष से भी हमारे साथ सहयोग करने और इस मुद्दे का राजनीतिकरण न करने की अपील करता हूं। हमें नहीं पता कि मंगलुरु विस्फोट से इसका कोई संबंध है या नहीं। उन्होंने यहां भी विष्फोट के लिए उसी तरह की सामग्री और वही तकनीकी प्रणाली का इस्तेमाल किया है।"












Click it and Unblock the Notifications