बेंगलुरु ब्लास्ट के बाद अलर्ट मोड में दिल्ली पुलिस, बढ़ाई गई राजधानी की सुरक्षा
बेंगलुरु में शुक्रवार की दोपहर एक कैफे में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट के बाद पूरा देश शॉकड है। दिल्ली पुलिस ने भी इस हादसे के बाद अपनी अलर्ट स्थिति बढ़ा दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस इकाइयों को अधिक आवाजाही वाले बाजारों में तैनाती बढ़ाने और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर गश्त तेज करने का निर्देश दिया गया है। लाजपत नगर, पहाड़गंज, हौज खास और सरोजिनी नगर जैसे बाजारों में पुलिस की बढ़ी हुई तैनाती देखी गई है।

डीसीपी शाहदरा सुरेंद्र चौधरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, ''...हमारी जिला पुलिस लगातार पैदल गश्त करती है, हम एमडब्ल्यूए और आरडब्ल्यूए के साथ नियमित बैठकें करते हैं, किरायेदार-नौकरों का सत्यापन भी किया जा रहा है।"
#WATCH | Delhi Police tightens security after low-intensity blast in Bengluru's The Rameshwaram Cafe
DCP Shahdara Surender Chaudhary says, "...Our district police continuously does foot patrolling, we hold regular meetings with you MWA and RWA, tenant-servant verification is… pic.twitter.com/omVCkR5kWd
— ANI (@ANI) March 2, 2024
उन्होंने बताया, "इसके अलावा, हम पार्किंग स्थल और सभी की जांच करते रहते हैं। मॉल, बाजार में गश्त के अलावा हम समय-समय पर जांच भी करते हैं, हम सभी वाहनों पर नजर रखते हैं और सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए भी निगरानी करते हैं...''
ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "हमने सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए प्रमुख समारोहों और सांस्कृतिक स्थलों पर वर्दीधारी अधिकारियों की उपस्थिति बढ़ा दी है। सुरक्षा बढ़ाने के लिए, हमने प्रतिष्ठानों को सुरक्षा कैमरे और अलार्म की कार्यक्षमता सुनिश्चित करने, परिधि की सफाई करने और मेल और पैकेजों की स्क्रीन सुनिश्चित करने की सलाह दी है।"
आतंकवाद रोधी इकाई के अधिकारी खुफिया एजेंसियों के साथ करीबी कोऑर्डिनेट कर रहे हैं और मिलने वाली सभी सूचनाओं की गहनता से जांच की जा रही है। कल बेंगलुरु के एक प्रसिद्ध कैफे में एक अज्ञात अपराधी ने बैग में भरकर एक्सप्लोसिव रख दिया। इसके धमाके में 10 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद से सुरक्षा व्यस्था को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। जिसके बाद से बेंगलुरु के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी सुरक्षा इंतजाम की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications