बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे के दहशतगर्द की हुई पहचान, रवा इडली का ऑर्डर दिया और फिर...
Blast in Bengaluru Cafe: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के पॉपुलर रामेश्वरम कैफे (Rameshwaram cafe Blast) में हुए बम धमाके से पूरा राज्य हिला गया। इस IED ब्लास्ट में 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं अब इस धमाके को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया है कि आईईडी वाला बैग रखने वाले व्यक्ति की पहचान सीसीटीवी में हो गई है। आरोपी की उम्र 28 से 30 साल के बीच है, जिसने रवा इडली का ऑर्डर दिया और बम रखकर वहां से चला गया।

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार दोपहर हुए बम विस्फोट के बाद पुलिस और एजेंसी अलर्ट मोड पर आ गई है। धमाके का एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे जब लोग कैफे में बिजी थे तो अचानक ब्लास्ट हुआ।
VIDEO | Explosion at Rameshwaram Cafe in Bengaluru captured in the CCTV installed in the eatery.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 1, 2024
At least five persons were injured in a fire caused by a suspected LPG cylinder blast at the popular city eatery earlier today.
(Source: Third Party)
(Disclaimer: Disturbing… pic.twitter.com/Wl6GRwsOWo
वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पुष्टि करते हुए कहा कि विस्फोट आईईडी के कारण हुआ था और बताया कि एक शख्स ने कैफे के अंदर डिवाइस से भरा एक बैग रखा था।
सीसीटीवी से हुई आरोपी की पहचान
अब उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि सीसीटीवी से आरोपी की पहचान हो गई है। उनके मुताबिक, आरोपी की उम्र करीब 28 से 30 साल है और उसने कैफे में रवा इडली का ऑर्डर दिया था।
Recommended Video
बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट पर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "यह एक कम तीव्रता वाला विस्फोट था। एक युवक आया और एक छोटा बैग रखा, जो एक घंटे बाद फट गया। इस घटना में लगभग 10 लोग घायल हो गए। घटना की जांच के लिए 7-8 टीमें गठित की गई हैं। हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं।"
#WATCH बेंगलुरु (कर्नाटक): बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "यह एक कम तीव्रता वाला विस्फोट था। एक युवक आया और एक छोटा बैग रखा जो एक घंटे बाद फट गया। इस घटना में लगभग 10 लोग घायल हो गए। घटना की जांच के लिए 7-8 टीमें गठित की गई हैं। हम सभी… pic.twitter.com/1vXVjmEfVg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2024
आरोपी ने कैश काउंटर से लिया था टोकन
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपी बिना खाना खाए चला गया और बैग छोड़ गया। सूत्रों ने मुताबिक पुलिस ने मुख्यमंत्री को बताया कि बैग में रखे आईईडी के अलावा परिसर में कोई और आईईडी नहीं मिला है।
इससे पहले सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि जिस व्यक्ति ने कैफे के अंदर बैग रखा, उसने कैश काउंटर से एक टोकन लिया। उन्होंने बताया कि कैशियर से पूछताछ की जा रही है।
घटना स्थल का डिप्टी सीएम ने लिया जायजा
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में द रामेश्वरम कैफे में विस्फोट स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ राज्य के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर, डीजीपी आलोक मोहन के साथ थे। सरकार ने इस घटना की जांच के लिए 7 टीमों का गठन किया है।
Karnataka Deputy CM DK Shivakumar arrived at the explosion site at The Rameshwaram Cafe in Bengaluru’s Whitefield area.
— ANI (@ANI) March 1, 2024
(Pic Source: DK Shivakumar office) pic.twitter.com/4Jxevpeu0U
घायलों की हुई पहचान
जानकारी के अनुसार घायलों में स्टाफ सदस्य और एक ग्राहक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, उनकी चोटें गंभीर नहीं हैं। विस्फोट में घायल हुए नौ लोगों की पहचान होटल कर्मचारी फारूक (19), अमेज़ॅन कर्मचारी दीपांशु (23), स्वर्णंबा (49), मोहन (41), नागश्री (35), मोमी (30), बलराम कृष्णन (31), नव्या (25) और श्रीनिवास (67) के रूप में की गई है।












Click it and Unblock the Notifications