बेंगलुरु रेस्तरां में ब्लास्ट के बाद सामने आई नई गुत्थी, 86 मिनट के अंदर सारा कांड कर गायब हुआ संदिग्ध
कर्नाटक के रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार, 1 मार्च को हुए ब्लास्ट के बाद कैफे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। वीडियो में आरोपी भी नजर आ रहा है। जांच में जुटी जांच एजेंसियों के सामने अब 86 मिनट की एक गुत्थी आ गई है।
दरअसल, कैफे के अंदर आरोपी का आना, अपने लिए खाना ऑर्डर करना, सीट पर बैठना, चले जाना और फिर विस्फोट होना, ये सारी चीजें 86 मिनट के अंदर हुई। पुलिस इस टाइमलाइन को लेकर विस्तार से जांच में जुटी हुई है। पुलिस कैफे के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि कैफे छोड़ने के बाद आरोपी कहां और किस ओर गया।

कैफे से निकल कर 100 मीटर बाद दिखना बंद हो गया संदिग्ध
अब तक हुई जांच के बाद पता चला कि आरोपी कैफे से बाहर निकलने के बाद कैफे से आगे निकलने के 100 मीटर की दूरी तक तो आरोपी नजर आ रहा है उसके बाद CCTV संदिग्ध गायब हो गया।
पुलिस संदिग्ध नंबरों को भी ट्रेस करने में जुटी हुई है। साथ ही साथ जो नंबर स्विच ऑफ हैं, उनके ऑन होने का भी इंतजार भी कर रही है। आपको बता दें, बेंगलुरु कैफे में ब्लास्ट करने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी उम्र 28 से 30 साल बताई जा रही है।
आरोपी ने आर्डर की रवा-इडली, पर खाई नहीं
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैफे में आता दिख रहा है। अंदर आने के बाद वो काउंटर से रवा इडली के लिए कूपन लेता है, रवा-इडली लेता है और जाकर बैठता है। उसी जगह पर वो अपना बैग रखता है जिसमें बम था। वो इडली खाए बिना बैग वहीं छोड़ कर निकल जाता है।
विस्फोट के संबंध में बेंगलुरु के एचएएल पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फॉरेंसिक डिपार्टमेंट मौके से साक्ष्य इकट्ठे कर चुकी है। जांच रिपोर्ट से पता चला है कि धमाके के लिए IED का इस्तेमाल किया गया था। रामेश्वरम कैफे में जो IED ब्लास्ट हुआ उसका CCTV देखने पर लगता है की IED की इंटेस्टी ज्यादा थी यानी की विस्फोटक की मात्रा काफी ज्यादा होगी। अगर बैग कैफे के अंदर रखा गया होता तो जान-माल का ज्यादा नुकसान हो सकता था।
रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लालस्ट की पूरी टाइमलाइन
- 11.30 संदिग्ध व्यक्ति एक बैग के साथ कैफे में आया
- 11.38 उसने कैश काउंटर पर जाकर रवा इडली ऑर्डर की
- 11.44 वह वॉश बेसिरन पर पहुंचा
- 11.45 कैफे से बाहर निकल गया
- 12.56 ब्लास्ट हुआ
यह भी देखें: Rameshwaram Cafe Blast: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट कैसे हुआ? CCTV फुटेज आया सामने












Click it and Unblock the Notifications