एक्सक्लूसिव इंटरव्यू: वन इंडिया से बातचीत में प्रहलाद गुंजल के बयानों पर ओम बिरला ने किया पलटवार

Ground Report Lok Sabha Election: राजस्थान सहित देशभर में शुरू हुआ लोकसभा चुनावों का संग्राम अपने चरम पर पहुंच चुका है। पहले चरण में राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर मतदान के बाद अब शेष 13 सीटों पर मतदान होना है।

वन इंडिया डॉट कॉम की टीम लगातार राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों से ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए आप तक सटिक और विश्वसनीय जानकारियां पहुंचा रही है।

exclusive-interview-om-birla-hit-back-at-prahlad-gunjals-statements-while-talking-to-one-india

आज हमारी टीम पहुंची है भाजपा के गढ़ और शिक्षा नगरी के नाम से प्रसिद्ध कोटा में। जहां भाजपा प्रत्याशी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से हमारी टीम ने खास बातचीत की।

आपकों ओम बिरला की बातचीत के अंश बताए उससे पहले कोटा-बूंदी लोकसभा सीट के बारे में बताते है। दरअसल राजस्थान की कोटा-बूंदी लोकसभा सीट देश की सबसे ज्यादा हॉट सीट मानी जा रही है।

हॉट सीट की सबसे ज्यादा वजह है लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के सामने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस से चुनाव में उतरे कद्दावर नेता प्रहलाद गुंजल। नामांकन दाखिल करने के साथ ही दोनों नेताओं में जबरदस्त जुबानी जंग छिड़ी हुई है।

एयरपोर्ट के मुद्दे को लेकर जहां प्रहलाद गुंजल लगातार ओम बिरला पर हमलावर हो रहे है तो वहीं ओम बिरला ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कहा कि थोड़े दिनों पहले तो गुंजल कांग्रेस को गुनहगार बता रहे थे। टिकट मिलते ही गुंजल के सुर बदल गए।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का रण शुरू हो गया है। राजनीति का गढ़ माने जाने वाले हाड़ौती के कोटा-बूंदी सीट पूरी तरह से हाट सीट बन चुकी है।

एक ओर भाजपा से जहां लोकसभा स्पीकर ओम बिरला फिर मैदान में है तो दूसरी ओर भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए प्रह्लाद गुंजल।

हमारी टीम में भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला से बातचीत की। प्रहलाद गुंजल के कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ने पर विभिषण की भूमिका पर पलटवार करते हुए कहा कि कोई भी नेता कार्यकर्ताओं से बनता है।

तीन महीने पहले इन्हीं कार्यकर्ताओं ने गुंजल को चुनाव लड़वाया उन्होंने इन कार्यकर्ताओं का भरोसा तोड़ा है। गाली गलौज करने और बयानबाज़ी करने से कोई नेता नहीं बनता।

क्षेत्र की समस्याओं और योजनाओं के बारे में बोलते हुए कहा कि योजनाएँ सरकार की होती है व्यक्ति की नहीं होती है। हम तो मोदी के नाम पर वोट माँग रहे हैं। यह चुनाव मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। हर कोई चाहता है कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+