हनुमान चालीसा और अजान विवाद पर बेंगलुरु में प्रदर्शन तेज, पुलिस ने BJP सांसद तेजस्वी सूर्या को हिरासत में लिया
कर्नाटक के बेंगलुरु में हनुमान चालीसा और अजान को लेकर छिड़ा विवाद बढ़ता जा रहा है। पिछले रविवार को नगराथपेट में एक दुकानदार की लोगों ने पिटाई कर दी थी। दुकानदार ने आरोप लगाया था कि उसकी इसलिए पिटाई हुई क्योंकि नमाज के दौरान वह दुकान में तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजा रहा था।
इस घटना के विरोध में मंगलवार प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद तेजस्वी सूर्या भी शामिल हुए। जहां से कर्नाटक पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। तेजस्वी सूर्या को हिरासत में लेने से उनके समर्थकों में आक्रोश है।

सिद्दन्ना लेआउट में लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। वह लोगों को समझाकर मामला शांत करने के प्रयास में लगी हुई है। प्रदर्शन कर रहे लोगों से पुलिस की बहस भी हुई। बेंगलुरु से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या भी मंगलवार को विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए सिद्दन्ना लेआउट पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान तेजस्वी अपने सांसदों से 'सब चले जाओ' कहते हुए भी नजर आए।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रविवार को बेंगलुरु के सिद्दन्ना लेआउट के पास अजान के समय एक दुकानदार ने तेज आवाज में संगीत बजा दिया। जिसको लेकर एक ग्रुप और दुकानदार के बीच झड़प हो गई और इस दुकानदार की पिटाई कर दी। इसी मामले को लेकर विरोध शुरू हो गया। आज पीड़ित दुकानदार के समर्थन में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
Recommended Video
इससे पहले तेजस्वी सूर्या ने दुकानदार मुकेश से मुलाकात भी की थी। बीजेपी सांसद सूर्या ने आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उन्होंने कहा, "स्थानीय बीजेपी नेताओं, मेरे और पीसी मोहन के हस्तक्षेप के बाद ही एफआईआर दर्ज की गई।
दुकानदार मुकेश ने आगे कहा कि अब तक पुलिस ने इस मामले में सिर्फ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि हमारी मांग है कि सीसीटीवी में दिख रहे सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इस मामले की पेशेवर और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications