कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानिए क्या है मामला
RR Nagar Apartment: लोकसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरू के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के एक बयान को लेकर चुनाव आयोग ने सख्त एक्शन लिया है। मामले में ईसीआई से शिकायत के बाद उप मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
कर्नाटक के मुख्य चुनाव आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में गया है कि बेंगलुरु के एफएसटी द्वारा डिप्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सीओओ कर्नाटक के बयान में कहा गया, "आरआर नगरा में अपार्टमेंट मालिकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एमसीसी के उल्लंघन का आरोप लगाया। चुनाव में रिश्वतखोरी और अनुचित प्रभाव के लिए आईपीसी की धारा 171(बी)(सी)(ई)(एफ) के तहत आरएमसी यार्ड पीएस में एफआईआर संख्या 78/2024 दर्ज की गई है।"

वहीं इससे पहले कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने शुक्रवार को बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा कर्नाटक में गुप्त रूप से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि हुबली-धारवाड़ नगर निगम के पार्षद की बेटी की उसके कॉलेज के परिसर में ही हत्या एक बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा, "भाजपा हमें धमकाने की कोशिश कर रही है...कर्नाटक में सबसे अच्छी कानून-व्यवस्था है...वे मतदाताओं को बताना चाहते हैं कि वे राज्यपाल शासन लगाने जा रहे हैं। आर अशोक (भाजपा नेता और विपक्ष के नेता) गोपनीय तरीके से कोशिश कर रहे हैं। वे राज्य को राज्यपाल शासन के अधीन रखना चाहते हैं, इसलिए वे यह सब नाटक कर रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications