Sania Mirza & Shoaib Malik: क्या सानिया और शोएब लेने जा रहे हैं तलाक? टेनिस स्टार की पोस्ट ने मचाई खलबली

Sania Mirza -Shoaib Malik separation!: एक ओर टी20 विश्वकप 2022 टूर्नामेंट में जहां उलटफेर जारी है, वहीं दूसरी ओर एक और खबर ने लोगों को चौंका दिया है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर की निजी जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की लाइफ में उथल-पुथल मची हुई हैं और दोनों एक-दूसरे से तलाक लेने जा रहे हैं।

 Sania Mirza & Shoaib Malik:

दरअसल हाल ही में सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और अपने बेटे इजहान की एक खूबसूरत फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि 'वो पल जो मुझे सबसे मुश्किल दिनों में ले जाते हैं', जिसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि सानिया शायद अपनी पर्सनल लाइफ में मुश्किलों का सामना कर रही हैं। यहीं नहीं सानिया की पिछली कई पोस्टों में दर्द का जिक्र हो रहा है। उन्होंने अपनी पिछली पोस्ट में भी लिखा था कि 'टूटे हुए दिल कहां जाते हैं?'।

 Sania Mirza & Shoaib Malik:

जहां सानिया की पोस्ट दर्द को बयां कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर शोएब अख्तर ने हाल ही में अपने बेटे इजहान के जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की थीं, हालांकि उन तस्वीरों में सानिया हैं लेकिन सानिया, जो कि सोशल मीडिया की काफी एक्टिव मेंबर हैं, ने एक भी पिक्चर पोस्ट नहीं की , जिसने लोगों को जरा अचरज में डाला है। यही नहीं एक इवेंट में जब शोएब से सानिया के टेनिस एकेडमी के बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि 'उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।'

 Sania Mirza & Shoaib Malik:

इसी के बाद से दोनों के अलग होने की खबरों ने पाक मीडिया में जोर पकड़ा हुआ है। हालांकि शोएब और सानिया दोनों की ओर से इस बारे में अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है कि जब दोनों की शादी में अनबन की खबरें आई हैं, ऐसी बातें पहले भी होती रही हैं लेकिन तलाक तक का जिक्र अब तक नहीं हुआ था लेकिन इस बार दोनों के तलाक की बातें कहीं जा रही हैं। मालूम हो कि जब से सानिया और शोएब ने निकाह किया है, तब से ही दोनों की शादी दोनों देशों के लोगों के लिए चर्चा का विषय रही है।

 Sania Mirza & Shoaib Malik:

आपको बता दें कि सानिया और शोएब ने साल 2010 में हैदराबाद में निकाह किया था। शादी को लेकर दोनों ही देशों में काफी हलचल मचाई थी। शादी के बाद भी ये कपल अक्सर कट्टरपंथियों के निशाने पर आ जाता है। सानिया को अक्सर इंडिया-पाकिस्तान मैच की वजह से ट्रोल भी किया जाता रहा है इसलिए पिछले टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इंडिया-पाकिस्तान मैच से पहले सानिया ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी और कहा था कि 'वो जहरीली बातें सुन-सुनकर पक चुकी हैं। दोनों को शादी से एक बेटा इजहान है, जिसके साथ ये कपल्स अक्सर तस्वीरें शेयर करता रहता है।'

 Sania Mirza & Shoaib Malik:

वैसा सानिया मिर्जा क्रिकेटर शोएब मलिक की दूसरी पत्नी हैं। ये बात सानिया से शादी होने से ठीक पहले सामने आई थी। दरअसल जैसे ही पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक की सगाई सानिया से हुई थी, वैसे ही आयशा सिद्दीकी नाम की महिला ने उनकी पत्नी होने का दावा किया था, जिस पर बहुत बवाल मचा था। पहले तो मलिक ने सारी बातों को खारिज कर दिया था लेकिन बाद में शादी की बात कबूली थी और फिर उन्होंने तलाक देने के बाद सानिया से शादी की थी।

 Sania Mirza & Shoaib Malik:

तो वहीं शोएब से शादी करने पहले सानिया की भी सगाई उनके बचपन के साथी सोहराब मिर्जा से हुई थी जो कि बाद में टूट गई थी, हालांकि ये रिश्ता क्यों टूटा? ये आज तक किसी को नहीं पता। फिलहाल सानिया-शोएब के अलग होने की खबरों ने दोनों के फैंस को थोड़ा परेशान जरूर कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस बारे में सानिया-शोएब में से किसी का रिएक्शन जरूर आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+