सानिया मिर्जा के घर आई बड़ी खुशखबरी, चेहरे पर लौटी रौनक, खुद पोस्ट कर दी जानकारी
Sania Mirza instagram post: पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद से ही सानिया मिर्जा चर्चाओं में हैं। फैंस के बीच लगातार सानिया मिर्जा को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही है।
सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर एक्टिव
तलाक के बाद सानिया मिर्जा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। वह फैंस के साथ अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सानिया मिर्जा स्कीन को दिखाने के लिए डॉक्टर के पास पहुंचीं थी। जिसकी स्टोरी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की थी।

अब मिली बड़ी खुशखबरी
इस बीच सानिया मिर्जा को एक बड़ी खुशखबरी मिल गई है। दरअसल, सानिया मिर्जा ने शनिवार को कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने मेडल जीतने का कारनामा किया है। सानिया मिर्जा के बेटे इजहार मिर्जा मलिक ने मेडल जीता है। जिसकी तस्वीर सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।
शोएब मलिक से हुई आलग
तलाक के बाद से ही सानिया मिर्जा को लेकर कई तरह की खबरें सामने आती रही हैं। शोएब मलिक से अलग होने के बाद सानिया मिर्जा अपने जीवन में आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। दूसरी तरफ सानिया मिर्जा को छोड़ने वाले शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है। शादी करने के बाद शोएब मलिक को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
शोएब मलिक और सना जावेद को क्रिकेट फैंस द्वारा लगातार ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में सना जावेद पाकिस्तान सुपर लीग के मुकाबले को देखने पहुंची थी। जहां पर सानिया मिर्जा का नाम लेकर वहां मौजूद फैन ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। सना जावेद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications