'ये मेरी बहुत बुरी आदत है, लोग मुझे पागल समझते हैं...', फिर छलका सानिया मिर्जा का दर्द
Sania Mirza instagram post: पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद से ही सानिया मिर्जा सुर्खियों में बनी हुई हैं। सानिया मिर्जा को लेकर फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणी करते रहते हैं।
इस वजह से परेशान हैं सानिया
हालांकि, अपनी पर्सनल लाइफ में लोगों की दखलअंदाजी से सानिया मिर्जा बेहद परेशान नजर आ रही हैं। उन्होंने इस बात पर कई बार एतराज जताया है। लोगों को उनके प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ में दिलचस्पी है। शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद से ही सानिया मिर्जा को लेकर जिस तरह की बातें की जा रही है वह टेनिस खिलाड़ी को पसंद नहीं आ रहा है।

सानिया का छलका दर्द
सानिया मिर्जा ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कुछ लोगों पर निशाना साधा है। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में सानिया ने लिखा कि यह मेरी बहुत बुरी आदत है मुझे लगता है कि लोगों में कॉमन सेंस है और जब ऐसा नहीं होता तो मैं पागल हो जाती हूं। मैं लोगों पर भरोसा कर लेती हूं, लेकिन वह इस लायक नहीं होते। सानिया मिर्जा ने ऐसे लोगों के लिए यह स्टोरी लिखी है जो लगातार उनकी नीजी लाइफ को लेकर कमेंट करते रहते हैं।
शोएब मलिक से टूटा रिश्ता
बता दें कि शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद सानिया मिर्जा वापस जिंदगी की ट्रैक पर लौटने की कोशिश कर रही हैं। सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से साल 2010 में शादी रचाई थी। लेकिन लगभग 14 साल बाद अब इन दोनों का रिश्ता टूट गया है।












Click it and Unblock the Notifications