क्या शोएब मलिक को मिस कर रही हैं सानिया मिर्जा? आखिर किसने और क्यों पूछा ये सवाल
Sania Mirza Instagram Post Viral: भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। सानिया मिर्जा शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सानिया मिर्जा की तस्वीरों पर फैंस भी लगातार कमेंट करते रहे हैं।
तलाक के बाद से ही बटोर रही हैं सुर्खियां
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से तलाक के बाद से ही सानियां मिर्जा चर्चाओं में बनी हुई हैं। सानिया मिर्जा ने तलाक के बाद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बातों का जिक्र किया। उन्होंने लोगों की छोटी सोच पर भी ऐतराज जताया। सोशल मीडिया पर जिस तरीके से सानिया मिर्जा को लेकर मीम्स बनाए गए। सानिया ने उस पर नाराजगी की जाहिर की थी।

सानिया ने शेयर की तस्वीर
इन दिनों सानिया मिर्जा द्वारा शेयर की गई तस्वीरें तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती है। सानिया मिर्जा ने शनिवार यानी कि 9 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सानिया मिर्जा शूट में बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। सानिया मिर्जा की तस्वीर पर फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
शोएब मलिक को लेकर उठे सवाल
इस बीच एक यूजर ने लिखा कि सानिया मिर्जा क्या आपको शोएब मलिक की याद आ रही है? क्या आप शोएब मलिक को मिस करती हो? हालांकि इस यूजर के सवाल के नीचे सानिया मिर्जा के फैंस ने सवाल पूछने वाले को ट्रोल करना शुरू कर दिया। सानिया मिर्जा ने अपने करियर के दौरान कई बड़ी खिताब हासिल की है। उन्होंने तीन महिला डबल्स में और तीन मिक्स डबल्स में कुल 6 प्रमुख खिताब जीते हैं।
लेकिन सानिया मिर्जा के प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लोग ज्यादा बात नहीं करते। लोगों को उनकी पर्सनल लाइफ में अधिक दिलचस्पी है। सानिया मिर्जा ने लोगों की इस सोच के ऊपर भी सवाल उठाया था।












Click it and Unblock the Notifications