'या अल्लाह अब रहम कर,' फिर से टूटा सानिया मिर्जा का दिल, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया दर्द

Sania Mirza: कुछ ही महीनों पहले सानिया मिर्ज़ा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का तलाक हो गया था। उसके बाद से सानिया को फैन्स का काफी साथ मिला है। सानिया मिर्जा के समर्थन में पाकिस्तानी फैन्स भी उतर आए थे। सोशल मीडिया पर सानिया के साथ फैन्स अब भी सहानुभूति जताते हैं।

इस बीच सानिया ने इन्स्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। सानिया ने स्टोरी में गाजा पट्टी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। इजराइल और हमास के बीच चल रही जंग में गाजा पट्टी प्रभावित हुई है। इस्लाम में इस समय रमजान का महिना चल रहा है।

sania mirza

सानिया ने गाजा के एक परिवार के बारे में बात करते हुए लिखा कि एक परिवार ने 14 घंटे बाद नींबू और घास खाकर अपना उपवास तोड़ा है। उन्होंने ऊपर वाले से इस परिवार पर रहम करने की प्रार्थना की और दिल टूट जाने वाली इमोजी भी पोस्ट की है। सानिया ने प्रार्थना करते हुए ऊपर वाले से कहा कि जब भी मैं अहसान फरामोश हुई हूँ, मुझे उसके लिए माफ़ कर देना। ऐसा पहली बार नहीं है कि सानिया ने यह मामला उठाया है। पहले भी वह ऐसा कर चुकी हैं।

गौरतलब है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी 2010 में हुई थी। दोनों के बीच एक दशक से भी ज्यादा समय तक चली यह शादी इस साल टूट गई। सानिया और शोएब के बीच तलाक हो गया और शोएब मलिक ने दूसरी शादी कर ली। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शादी कर ली। शोएब मलिक की यह तीसरी शादी है।

भारतीय टेनिस स्टार के एक बेटा है और वह उनके साथ ही रहता है। सानिया मिर्जा हाल ही में ऑस्ट्रलियन ओपन के दौरान टीवी पर दिखाई दी थीं। वह सोनी स्पोर्ट्स की तरफ से बतौर एक्सपर्ट शामिल हुई थीं। तलाक के बाद सानिया खुद को व्यस्त रखने का प्रयास करते हुए दिखाई देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+