'Love...', अब सानिया मिर्जा ने किसके लिए सरेआम कही ये बात, भुला चुकी हैं शोएब से मिला तलाक का दर्द!
Sania Mirza News: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पिछले कुछ वक्त से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक की वजह से लाइम लाइट में हैं। जब से सानिया मिर्जा की तलाक की खबरें सामने आई है, फैंस उनके हर सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर रख रहे हैं।

सानिया मिर्जा के पिछले कुछ इंस्टाग्राम के पोस्ट और इंस्टा स्टोरी का आकलन करेंगे तो आप देखेंगे कि उनकी ज्यादातर बातें लोगों को प्रेरित करने, सेल्फ लव (Self Love) , जिंदगी में खुद को प्राथमिकता देने और महिलाओं को पर्सनल लाइफ में कैसे बोल्ड फैसले लेने चाहिए...इसपर आधारित है। अब सानिया ने फिर से एक इंस्टाग्राम स्टोरी डाली है, जो वायरल हो रही है।
'Love Yourself...', लिखकर सानिया मिर्जा ने क्या कहा?
सानिया मिर्जा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ''मुझे उम्मीद है कि आप खुद से बहुत प्यार करते हैं...। आप अपने आप से इतना प्यार तो करते ही हैं कि आप अपनी जिंदगी में उन चीजों को पहचान सकें जो आपको पसंद नहीं हैं। मुझे उम्मीद है कि आप उन चीजों को अपनी हिम्मत से बदलने की कोशिश करेंगे।''

सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से तलाक के बाद क्या कहा था?
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी 12 अप्रैल 2010 को हुई थी। सानिया की तलाक की खबरें जनवरी 2024 में आई थी। सानिया मिर्जा शोएब मलिक की दूसरी पत्नी थीं। सानिया और शोएब का एक बेटा भी है, जो सानिया के साथ रहता है। सानिया के बेटे का नाम इजहान मिर्जा मलिक है।

शोएब मलिक की तीसरी शादी की खबर ऑनलाइन आने के बाद सानिया मिर्जा ने चुप्पी साध ली थी। हालांकि उसके एक-दो दिन बाद सानिया मिर्जा ने 21 जनवरी को एक बयान जारी किया था, जिसमें पुष्टि की गई कि दोनों कुछ महीनों से अलग हो गए हैं।

इस बयान में सानिया की ओर से कहा था कि, ''सानिया ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है। हालांकि, आज उन्हें यह बताने की जरूरत आ गई है कि शोएब और उनका तलाक हुए कुछ महीने हो गए हैं। वह शोएब को उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देती हैं! उनके (सानिया) जीवन के इस संवेदनशील दौर में, हम सभी फैंस और शुभचिंतकों से गुजारिश करना चाहेंगे कि वे किसी भी अटकल में शामिल होने से बचें और उनकी गोपनीयता का सम्मान करें।''

सानिया ने कहा था- 'शादी और तलाक कठिन है...'
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी पर ज्यादा बात नहीं की है। हालांकि सानिया मिर्जा ने तलाक की खबरों के बाद इस पर कई बात की है। लेकिन सानिया का 17 जनवरी 2024 को किया गया पोस्ट सबसे ज्यादा वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने कहा था कि, 'शादी और तलाक कठिन है...'

सानिया मिर्जा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, ''शादी कठिन है। तलाक कठिन है। अपना कठिन खुद चुनें। मोटापा कठिन है, फिट रहना कठिन है। इसे भी आपको चुनना होगा। कर्ज में डूबना मुश्किल है, और र्थिक रूप से अनुशासित रहना भी कठिन है। लेकिन आपको तय करना होगा। बात करना कठिन है और ना बोलना भी मुश्किल है लेकिन आपको तय करना होगा। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा मुश्किल भरी होगी। लेकिन हम अपनी कोशिश करना जारी रख सकते हैं। समझदारी से चुनें''












Click it and Unblock the Notifications