सानिया मिर्जा की 'जिंदगी' में आया ये शख्स कौन है? एक घर में साथ की वीडियो हुई अब वायरल!

Sania Mirza News: भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक की खबरों को लेकर पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। शोएब मलिक ने जब से पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी की है, तब से सानिया मिर्जा की निजी जिंदगी में लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी 2010 में हुई थी उनका एक बेटा इजहान मिर्जा मलिक है। सानिया मिर्जा का पिछले कुछ दिनों से हर सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। हाल ही में उनका एक इंस्टाग्राम रील भी वायरल हुआ, जिसमें सानिया के साथ एक अनजान शख्स दिख रहे हैं।

Sania Mirza News

सानिया का ये इंस्टाग्राम रील वायरल हो गया है। इस रील पर 15.15 मिलियन से ज्यादा व्यूज है। वहीं ढाई लाख लाइक्स हैं। (खबर लिखे जाने तक) इस वीडियो पर कमेंट कर कई यूजर्स ने पूछा है कि सानिया मिर्जा के साथ वीडियो में दिखने वाला ये शख्स कौन है?

कई यूजर्स ने लिखा है कि क्या सानिया की जिंदगी में कोई नया शख्स आ गया है? तो आइए जानते हैं कि ये शख्स कौन है और सानिया मिर्जा के साथ इनका क्या रिश्ता है?

सानिया के साथ वीडियो में दिखने वाला ये शख्स कौन है?

सानिया मिर्जा के साथ वायरल इंस्टाग्राम रील में दिखाई देने वाले शख्स का नाम परीक्षित बालोची (Parikshit Baloch) है। परीक्षित बालोची एक डिजिटल केंटेंट क्रिएटर, रेडियो जॉकी (RJ) ट्रैवल ब्लॉगर हैं। परीक्षित बालोची संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शहर में रहते हैं।

परीक्षित बालोची दुनिया भर के कम से कम 100 देशों में घूम चुके हैं। ये एक जाने-माने ट्रैवल ब्लॉगर हैं। इनका रेडियो शो हर दिन 6 बजे से 10 बजे के बीच सिटी 101.6 पर आता है। जहां ये ब्रेकफास्ट शो करते हैं।

परीक्षित बालोची का जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ है। उनकी 12वीं तक की पढ़ाई जोधपुर से की है। रेडियो जॉकी का काम उन्हें बहुत आसानी से मिल गया था। वह केवल अपने दोस्तों के साथ जोधपुर के पहले निजी रेडियो स्टेशन के ऑडिशन के लिए गए थे और लगभग 8,000 लोगों में से एकमात्र सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट हो गए थे। यहीं से उनकी जर्नी शुरू होती है।

परीक्षित बालोची को 2019 में मिडिल ईस्ट के ट्रैवल ब्लॉगर ऑफ द ईयर, 2020 में फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट के ट्रैवल ब्लॉगर ऑफ द ईयर के खिताब से भी नवाजा गया है।

रही बात, सानिया मिर्जा के साथ रिश्ते की तो, बता दें कि सानिया मिर्जा और परीक्षित बालोची दोनों दोस्त हैं। सानिया का दुबई में भी अपना एक घर है। जहां वह ज्यादातर रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+