सानिया मिर्जा ने बताया अपनी जिंदगी का वो सच, जो अब तक किसी को नहीं पता था, कहा- 'उसके बाद मेरी लाइफ चेंज...'

Sania Mirza News: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा काफी वक्त से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक की वजह से सुर्खियों में हैं। जब से सानिया मिर्जा की तलाक की खबरें सामने आई है, फैंस और जनता उनकी निजी जिंदगी को लेकर दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

Sania Mirza News

अब सानिया मिर्जा ने हाल ही में एक मीडिया संस्थान को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी, टेनिस और सोशल मीडिया ट्रोलर्स को लेकर कई सारी बातें कही हैं।

इस दौरान सानिया मिर्जा ने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक ऐसा वाक्या शेयर किया है, जो शायद ही किसी को पता हो। टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने साल 2023 में टेनिस से संन्यास ले लिया था।

सानिया की जिंदगी का वो सच, जो शायद ही किसी को पता हो...!

सानिया मिर्जा इस इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़ी एक ऐसी बात का जिक्र किया, जो शायद ही किसी को पता हो। सानिया मिर्जा ने कहा, ''हमारी जिंदगी में, कई-कई ऐसे छोटे-छोटे घटनाएं होती हैं, जिससे हमारी लाइफ चेंज हो जाती है, मेरी भी जिंदगी में ऐसी कई चीजें हुई हैं, लेकिन उसमें एक बात, जिसने मेरी लाइफ को बहुत प्रभावित किया है।''

Sania Mirza News

सानिया ने कहा,

''मैं जब छोटी थी...मेरा टेनिस खेलने का कोई सपना नहीं था...मैं स्कूल जाना चाहती थी...मेरे अटेंडेंस 100 फीसदी थे...नंबर 95% प्रतिशत आते थे। उस वक्त मेरी हेडमास्टर, जो सैफ अली खान के पिता मिस्टर पटौदी की बहन थीं...उन्होंने मुझे फोन किया और कहा था कि तुम जाकर बाहर खेलो...स्कूल की चिंता मत करो...वो हम देख लेंगे। तो अगर वो वाकया मेरे साथ नहीं हुआ होता तो शायद मैं टेनिस नहीं खेलती।''

Sania Mirza News

सानिया मिर्जा बोलीं- 'आपको हर कोई पसंद नहीं करता...'

सानिया मिर्जा ने कहा कि, 'देखिए, आपको हर कोई पसंद नहीं कर सकता है। आपको अपने परिवार में ही हर कोई पसंद नहीं करता है तो दुनिया की तो बातें छोड़ ही दीजिए। इसलिए मुझे इन सब बातों से अब 37 की उम्र में कोई फर्क नहीं पड़ता है हालांकि पहले इन सब बातों का थोड़ा प्रभाव पड़ता था।'

Sania Mirza News

सानिया मिर्जा ने कहा- 'ट्रोलर्स के लिए बुरा लगता है....'

सानिया मिर्जा ने कहा, ''आज कल हम लोग जिस सोशल मीडिया के जमाने में जी रहे हैं, जहां आप हमेशा एक भ्रम की दुनिया में रहते हैं...इसलिए मैं हमें अपने आसपास ऐसे लोगों को रखना चाहिए, जो सच बोले...क्योंकि हकीकत से रूबरू होना जरूरी है।''

सानिया मिर्जा ने कहा, ''मैं ट्रोलर्स के लिए दुखी महसूस करती हूं...क्योंकि मुझे लगता है कि वो जिंदगी में कितने थके हुए हैं कि वो किसी अनजान के हैंडल पर जाकर कमेंट करते हैं। मुझे उनके लिए बहुत बुरा लगता है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+