सानिया मिर्जा की तरह इस एक्ट्रेस ने भी की थी पाकिस्तानी क्रिकेटर संग शादी, बर्बाद हो गई थी जिंदगी और फिर.....

Reena Roy: हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस रीना रॉय एक समय पर लोगों के दिलों पर राज करती थीं। लोग उनकी चुलबुली एक्टिंग के साथ साथ उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। लेकिन रीना रॉय की एक गलती ने उनका चमकता करियर बर्बाद कर दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं इसी गलती के चलते वह ग्लैमर वर्ल्ड से भी दूर हो गई थीं।

करियर के पीक पर रीना रॉय ने कर ली थी शादी
70-80 के दशक में रीना रॉय बॉलीवुड में छाई हुई थीं। उनका करियर सफल साबित हो रहा था। लेकिन करियर के पीक पर उन्होंने शादी कर ली और यही उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बन गई। दरअसल शादी के बाद उनका करियर खत्म हो गया। पति ने लाइफ भी बर्बाद कर दी। बाद में शादी भी नहीं टिकी और तलाक भी हो गया।

reena roy

रीना रॉय की खूबसूरती के दीवाने थे लोग
आपको बता दें कि रीना रॉय ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से लेकर जितेंद्र, राज बब्बर, ऋषि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे उस दौर के टॉप स्टार्स के साथ काम किया है। लोग इस हसीना की खूबसूरती पर मर-मिटने को तैयार रहते थे। रीना रॉय ने बी.आर चोपड़ा की फिल्म 'जरूरत' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया और जल्द ही वह एक बड़ी स्टार बन गई थीं।

रीना रॉय का असली नाम सायरा अली था
नवभारत टाइम्स की खबर के अनुसार रीना रॉय का असली नाम सायरा अली था। एक्ट्रेस के पैरेंट्स का तलाक हो गया था जिसके बाद उन्होंने अपना नाम रूपा रॉय रख लिया था। लेकिन जब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा तो बी.आर चोपड़ा ने ही उनका नाम रूपा रॉय से बदलकर रीना रॉय रख दिया था।

पाकिस्तानी क्रिकेटर संग रचाई थी शादी
रीना रॉय ने बहुत ही कम समय में पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी। उन्होंने 'कालीचरण', 'जख्मी', 'उधार का सिंदूर' और 'नागिन' जैसी फिल्मों में जबरदस्त काम किया था। उनका करियर पीक पर था लेकिन उन्होंने साल 1983 में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर ली थी। शादी के बाद एक्ट्रेस भारत छोड़कर पाकिस्तान चली गई थीं और फिल्मों से दूर भी हो गई थीं।

शादी के 7 साल बाद हुआ था तलाक
इसके बाद रीना रॉय की एक बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने जन्नत रखा था। कहते हैं कि शादी के बाद मोहसिन अपनी पत्नी रीना के साथ अच्छा बर्ताव नहीं करते थे। ऐसे में उनके रिश्ते में दरार आने लगी थी। पति से परेशान होकर आखिरकार शादी के 7 साल बाद रीना रॉय ने तलाक ले लिया।

बेटी की कस्टडी के लिए लड़ी थी लंबी लड़ाई
रीना रॉय ने अपनी बेटी की कस्टडी के लिए लंबी लड़ाई भी लड़ी थी। इस मामले में एक्ट्रेस की जीत हुई थी और तब से उनकी बेटी उनके साथ ही है। आपको बता दें कि तलाक के बाद रीना रॉय ने अपनी तरह ही अपनी बेटी का नाम भी बदल दिया था। उन्होंने बेटी का नाम जन्नत से बदलकर सनम रॉय रख दिया।

तलाक के बाद रीना रॉय ने फिल्मों में की थी वापसी
तलाक के बाद जब रीना रॉय साल 1992 में भारत वापस आईं तो उन्होंने फिल्मों में कमबैक किया था। वह साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म आदमी खिलोना है में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने अजय (1996), गैर (1999) और रिफ्यूजी (2000) में सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर काम किया था। हालांकि इस बार उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। फिलहाल वह अपनी बहन बरखा के साथ मिलकर एक एक्टिंग स्कूल चलाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+