सामने आएगा सानिया-शोएब के रिश्ते की कड़वाहट का सच! तलाक के बाद पहली बार कपिल के शो में दिखेंगी टेनिस स्टार
Sania Mirza in Kapil Sharma show: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा जबरदस्त सुर्खियों में हैं। पूर्व टेनिस प्लेयर के पति संग सेपरेशन की खबरों ने फैंस को तगड़ा झटका दिया। उससे भी तगड़ा झटका तब लगा जब खबरें आईं कि शोएब मलिक ने तलाक के कुछ ही वक्त बाद तीसरी शादी भी कर ली। अब सानिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
एक वक्त ऐसा था, जब सानिया और शोएब फैंस को कपल गोल्स देने में पीछे नहीं रहते थे। लोगों को ये जोड़ी भी काफी पसंद थी मगर किसी को नहीं मालूम था कि ये जोड़ी अलग हो जाएगी। शोएब ने तलाक के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद संग शादी कर ली, जिसके बाद फैंस उनकी थू-थू करने लगे। इधर सानिया मिर्जा भी अपनी जिंदगी में मूव ऑन कर रही हैं।

अब पूर्व टेनिस स्टार जल्द ही कपिल शर्मा के शो में आने वाली हैं। ऐसे में फैंस को इस शो का बेसब्री से इंतजार है। हर कोई उनकी जिंदगी के बारे में जानने को बेताब है। हर कोई जानना चाहता है कि यहां इस शो में वे अपने रिश्ते को लेकर क्या कुछ कहेंगी। क्योंकि जाहिर तौर पर सानिया पति से सेपरेशन को लेकर चर्चा में हैं।
वैसे तो सानिया मिर्जा पहले भी कई बार कपिल के शो में अपनी बहन अनम मिर्जा और दोस्त फराह खान के साथ शो में शिरकत कर चुकी हैं। मगर इस बार वे तलाक के बाद पहली बार शो में नजर आने वाली हैं। ऐसे में फैंस उन्हें शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
बताते चलें कि सानिया मिर्जा अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर ही रखती हैं और ये बात वे खुद बता चुकी हैं। हालांकि पिछले कई महीनों से वे शोएब संग अपने तलाक को लेकर चर्चा में आ गई थीं। सिर्फ 5 महीने की डेटिंग के बाद सानिया ने शोएब से शादी कर ली थी। इसके बाद साल 2018 में दोनों का एक बेटा हुआ जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है।












Click it and Unblock the Notifications