अब इस क्रिकेटर संग सानिया मिर्जा की तस्वीर वायरल! सोशल मीडिया पर खुद शेयर की पोस्ट

Sania Mirza Instagram post: पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। सानिया मिर्जा को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बीच सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है।

सानिया ने शेयर की तस्वीर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद से ही सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह लगातार अपनी फ्रेंड्स और फैमिली के साथ नई-नई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। सानिया मिर्जा ने एक बार फिर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। जिसके बाद उम्हें लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है।

Sania Mirza 1

रॉबिन उथप्पा के साथ आईं नजर

सानिया मिर्जा की तरह शीतल गौतम भी भारत के लिए टेनिस खेल चुकी हैं। शीतल गौतम ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा से शादी की थी। शीतल गौतम और सानिया मिर्जा की तस्वीर सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है। सानिया मिर्जा ने जिन तस्वीरों को शेयर किया है उनमें एक तस्वीर शीतल गौतम की भी है। शीतल गौतम इस तस्वीर में अपने पति रॉबिन उथप्पा के साथ दिखाई दे रही हैं।

उथप्पा का क्रिकेट करियर रहा है शानदार

शीतल गौतम भारतीय पेशेवर टेनिस खिलाड़ी रही हैं। शीतल ने पांच आईटीएफ सिंगल्स और 13 आईटीएफ डबल्स खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की है। वहीं रॉबिन उथप्पा की बात करें तो रॉबिन उथप्पा ने भारत के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेला है। इसके अलावा वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से भी कमाल का प्रदर्शन करते रहे हैं।

शोएब मलिक से टूटा रिश्ता

सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक के साथ निकाह किया था। लगभग 14 साल बाद सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का यह रिश्ता अब टूट चुका है। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ साल 2024 की शुरुआत में ही निकाह कर लिया था। मलिक की शादी के बाद से ही लगातार सानिया मिर्जा सुर्खियों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+