'हद है बेशर्मी की', ईद के मौके पर सना संग रोमांटिक हुए शोएब मलिक तो भड़के लोग, जमकर सुनाई खरी-खोटी

Shoaib Malik Poses With Wife Sana Javed in Hindi: ईद का पर्व हिंदुस्तान और पाकिस्तान दोनों जगह ही बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है, सोशल मीडिया पर भी बहुत सारे खिलाड़ियों ने ईद की शुभकामनाएं लोगों को दी हैं लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक को ईद मनाना जरा भारी पड़ गया है क्योंकि लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Shoaib Malik

अब आप सोच रहे होंगे कि अब शोएब मलिक ने ऐसा क्या कर दिया कि जिसकी वजह से लोग उन्हें कोस रहे हैं, तो इसके पीछे कारण है उनकी एक रोमांटिक पोस्ट। दरअसल ईद के मौके पर शोएब और उनकी तीसरी पत्नी सना की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग क्रिकेटर और उनकी पत्नी पर भड़क गए हैं।

ईद के मौके पर सना संग रोमांटिक हुए शोएब मलिक

मालूम हो कि शोएब के साथ अपनी पहली ईद मना रही सना जावेद ने दो तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, पहली तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को बाहों में समेटे हुए हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों साथ में खड़े हैं और खुश हैं।

शोएब और सना लोगों के गुस्से के शिकार हुए

इन दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद तो कुछ लोगों ने इन्हें ईद की मुबारक बाद दी लेकिन कुछ लोगों ने शोएब को कोसना शुरू कर दिया और ये फिर उनकी आलोचना करने वालों की तादात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि देखते ही देखते शोएब और सना लोगों के गुस्से के शिकार हो गए।

'इन्होंने बेशर्मी की हद पार कर दी है'

एक यूजर ने लिखा कि 'शर्म करो शोएब मलिक...।' तो एक यूजर ने लिखा कि 'इन्होंने बेशर्मी की हद पार कर दी है।' तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'सना ज्यादा खुश ना हो, ये इंसान तुम्हें भी धोखा देगा।'

सना और शोएब कोई पहली बार ट्रोल नहीं हुए हैं...

आपको बता दें कि सना और शोएब कोई पहली बार ट्रोल नहीं हुए हैं, बल्कि दोनों ने जब से शादी की है, तब से ही वो लोगों की नफरत के पात्र हैं। मालूम हो कि 20 जनवरी 2024 को अचानक से शोएब मलिक ने तस्वीर शेयर करके अपनी और पाक अभिनेत्री सना जावेद की शादी की बात को सार्वजनिक किया था ।

शोएब और सना में पिछले तीन साल से अफेयर चल रहा था!

इससे पहले काफी दिनों से ये बात सुर्खियां बनी हुई थीं कि शोएब अपनी पत्नी और भारतीय खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग हो चुके हैं लेकिन वो सना से शादी कर लेंगे, ये किसी ने नहीं सोचा था। मीडिया सूत्रों के मुताबिक शोएब और सना में पिछले तीन साल से अफेयर चल रहा था और इसी वजह से सानिया और शोएब लंबे टाइम से अलग रह रहे थे। मालूम हो कि सानिया और शोएब को शादी से एक बेटा इजान है, जो कि फिलहाल सानिया के साथ है।

सानिया और शोएब मलिक की शादी साल 2010 में हुई थी

आपको बता दें कि सानिया और शोएब मलिक की शादी साल 2010 में हैदराबाद में हुई थी, सानिया क्रिकेटर की दूसरी पत्नी थीं। सानिया से पहले शोएब मलिक ने आयशा नाम की महिला से शादी की थी और उसे तलाक दिए बिना ही सानिया से मंगनी की थी।

सानिया की शादी से ठीक पहले आयशा मीडिया के सामने आई थी

हालांकि सानिया की शादी से ठीक पहले आयशा मीडिया के सामने आई थी और उसने जमकर तमाशा किया था और इसके बाद उसका और शोएब का तलाक हुआ था और शोएब ने फिर सानिया संग निकाह पढ़ा था लेकिन उसी सानिय़ा को 14 साल बाद शोएब ने सना के लिए छोड़ दिया इसलिए वो सानिया के फैंस के बीच खलनायक बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+