शोएब से तलाक के बाद सानिया की जिंदगी में आया नया मोड़! टेनिस स्टार के जीवन में लौटी खुशी, शेयर की बड़ी खबर
पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा बीते कुछ हफ्तों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक संग उनकी शादी में काफी समय से दिक्कतें चल रही थीं। फिर आखिरकार जब तलाक की खबरें सामने आईं तो हर कोई हैरान रह गया। हालांकि, सानिया के फैंस तो यही चाहते हैं कि वे अपनी जिंदगी में सब भूलकर आगे बढ़ें। हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ एक अपडेट भी शेयर किया है।
अपडेट देख ऐसा लगता है कि सानिया तलाक के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं, जिसे देखने के बाद फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सानिया ने जो अपडेट शेयर की है उसके मुताबिक, वो एक टैनिस चैनल के कमेंट्री पैनल में बतौर खास मेहमान शामिल होंगी।

बताते चलें कि सानिया मिर्जा 31 मार्च को मियामी ओपन में बतौर स्पेशल कमेंटेटर महिलाओं के फाइनल की कमेंट्री करेंगी। इतना ही नहीं सानिया ने अपडेट देने से पहले अपने दिल को भी समझाने की कोशिश भी की। सानिया ने कहा- ओ हार्ट... डॉन्ट लूज होप. इसका मतलब ये कि वे अपने दिल को समझा रही हैं कि इतनी जल्दी उम्मीद हारने की जरूरत नहीं है।
बताते चलें कि सानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अकसर फैंस के साथ वे अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सानिया मिर्जा को इंडियन ऑफ द ईयर के नाम से सम्मान भी मिल चुका है।
बताते चले कि शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं। खबरें ये भी थीं कि बेटे को मां-बाप के तलाक के बाद काफी कुछ झेलना पड़ रहा है उसे स्कूल में बुली भी किया जा रहा है और साथ ही वो मानसिक तनाव से भी गुजर रहा है।
जनवरी के महीने में शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से निकाह किया था। इसके बाद सना जावेद की तस्वीरें और वीडियोज भी इंटरनेट पर वायरल होने लगे।












Click it and Unblock the Notifications