Video: शोएब मलिक से हुए तलाक का दर्द नहीं भुला पा रही हैं सानिया मिर्जा, शादी को लेकर फिर छलका दर्द
Sania Mirza News: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पिछले कई दिनों से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक को लेकर चर्चाओं में हैं। जब से शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की है, तब से सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर लाइम लाइट में आ गई हैं।
अब सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से तलाक के बाद पहली बार खुलकर बात की है। एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में सानिया मिर्जा ने शादी को लेकर फिर से अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा सानिया ने अपने करियर और शादी को लेकर समाज की धारणा पर भी बात की है।

सानिया मिर्जा बोलीं- 'मैं 16 की उम्र में सानिया मिर्जा बन गई थी...'
सानिया मिर्जा ने कहा, ''मेरे लिए ये बहुत मुश्किल था कि मैं 16 साल की उम्र में सानिया मिर्जा बन गई थी। मेरी जिंदगी हमेशा से लोगों की नजरों में रही है। छोटी सी उम्र में मुझे जो चैलेंज फेस करने पड़े, वो बहुत मुश्किल था। लेकिन फिर भी मैं 16 की उम्र में सानिया मिर्जा बन गई और आज मैं 37 साल की हूं...तो मैं ज्यादातर अपनी जिंदगी एक नोन पर्सनालिटी के तौर पर जी हूं।''
सानिया मिर्जा ने शादी को लेकर कही ये बड़ी बात, सलमान खान तक का भी किया जिक्र
सानिया मिर्जा ने कहा, 'शादी को लेकर हमारे यहां एक ओबसेशन है, जो सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि मर्दों के लिए भी है। जैसे आप देखिए ना, सलमान खान पर भी लोग शादी का दबाव बानाते हैं। सलमान खान से अब भी पूछा जाता है कि वो कब शादी करने वाले हैं। ये सिर्फ महिलाओं की परेशानी नहीं है, ये मर्दों के भी समस्या है। समाज बस चाहता कि आप कैसे भी शादी कर लो। और जब तक आप नहीं करते हैं, आप पर प्रेशर बनाता रहता है।'
सानिया मिर्जा बोलीं- 'मैं भाग्यशाली हूं कि, मैंने अपने सपनों को जिया है...'
सानिया मिर्जा ने करियर पर बात करते हुए कहा कि, ''हम सबके सपने होते हैं, हम सब अपने करियर में कुछ बड़ा करना चाहते हैं। जब हम अपना करियर शुरू करते हैं तो ये प्लान करते हैं हमें कहा पहुंचना है। इस दुनिया में बहुत कम ही ऐसे लोग हैं, जो अपने सपनों को जीते हैं। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मैं अपने सपने को जी पाई हूं।''












Click it and Unblock the Notifications