'मेरी पर्सनल लाइफ में सबकी दिलचस्पी है, ये समाज आखिर....', फिर छलका सानिया का दर्द, जानें वजह

Sania Mirza Instagram Post: पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद से ही सानिया मिर्जा को लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आती रही है।

शोएब मलिक से टूटा रिश्ता

साल 2024 की शुरुआत में ही शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली। शोएब मलिक ने 20 जनवरी को शादी की तस्वीरें शेयर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। सना जावेद से पहले शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से साल 2010 में शादी रचाई थी। करीब 14 साल बाद इन दोनों का रिश्ता टूट गया।

Sania Mirza 1

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं सानिया

तलाक के बाद से ही सानिया मिर्जा लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर वह अपने विचार लोगों के सामने खुलकर पेश करती रहती हैं। सानिया मिर्जा कभी अपनी तस्वीर तो कभी वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करती रहती हैं। सानिया मिर्जा ने हाल ही में एक स्टोरी पोस्ट की है।

कब मिलेगा महिलाओं को सम्मान

शुक्रवार यानी कि 1 मार्च को सानिया मिर्जा ने एक बार फिर लोगों को निशाने पर लिया है। सानिया मिर्जा ने लिखा कि उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर कब यह समाज महिलाओं के अचीवमेंट का सम्मान करना सीखेगा। एक विज्ञापन वीडियो को पोस्ट करते हुए सानिया मिर्जा ने अपनी स्टोरी में लिखा कि इस विज्ञापन ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। 6 ग्रैंड स्लैम जीतने के बाद भी उनसे उनके करियर को लेकर कोई सवाल नहीं किया जाता। हर जगह बस उनसे नीजी सवाल ही पूछे जाते हैं।

इस वजह से है नाराज

सानिया मिर्जा ने आगे लिखा कि अब साल 2024 आ गया है और मुझे हैरानी होती है कि हम कब महिलाओं के अचीवमेंट को बिना सवालों के कबूल करना सीखेंगे। बता दें कि सानिया मिर्जा ने टेनिस से संन्यास ले लिया है। लेकिन अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। पिछले कुछ समय से सानिया मिर्जा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं और सानिया मिर्जा ने इसी बात पर नाराजगी जाहिर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+